{"_id":"6654f1e72f8fe058ae084e44","slug":"german-ambassador-philipp-ackermann-said-chancellor-olaf-scholz-expected-visit-india-end-of-2024-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Germany: जर्मन चांसलर के 2024 के अंत में भारत आने की उम्मीद, राजदूत एकरमैन बोले- दोनों देश भविष्य का रोड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Germany: जर्मन चांसलर के 2024 के अंत में भारत आने की उम्मीद, राजदूत एकरमैन बोले- दोनों देश भविष्य का रोड
Tue, 28 May 2024 02:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 02:19 AM IST
सार
जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोमवार को बताया कि चांसलर ओलाफ स्कोल्ज अंतर-सरकारी परामर्श के लिए 2024 के अंत में भारत आ सकते हैं। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल का एक बड़ा हिस्सा भी भारत यात्रा पर आएगा।
विज्ञापन
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के 2024 के अंत में भारत आने की उम्मीद है। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल का एक बड़ा हिस्सा भी अंतर-सरकारी परामर्श के लिए भारत की यात्रा पर आ सकता है। जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले ओलाफ ने पिछले साल भारत का 2 बार दौरा किया था।
विज्ञापन
जर्मन राजदूत ने आद्रभूमि पर एक लघु फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात की। इस दौरान एकरमैन ने कहा, इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों का रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी। जलवायु परिवर्तन पर दोनों देश मिलकर कैसे काम कर सकते हैं के सवाल पर एकरमैन ने कहा, भारत के साथ हम आर्द्रभूमि विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ने के लिए वे महत्वपूर्ण हैं। हमने 6-7 साल पहले भारत में 25 आर्द्रभूमियों के साथ शुरुआत की थी। अब हम 80 हैं। यह एक शानदार सफलता की कहानी है। हमें इसका हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है।
विज्ञापन
एकरमैन बोले- हमें नई सरकार की प्रतीक्षा करनी होगी
चांसलर की भारत यात्रा के बारे में पूछे जाने पर जर्मन राजदूत एकरमैन ने कहा कि हमें नई सरकार की प्रतीक्षा करनी होगी। इस वर्ष की दूसरी छमाही में हम दिल्ली में अंतर-सरकारी परामर्श करेंगे, इसलिए चांसलर और उनके मंत्रिमंडल का एक बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली जाएगा। एक साथ बैठेंगे और आने वाले वर्षों में भारत-जर्मन संबंधों के लिए रोडमैप तैयार करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
टीम ने कश्मीर से बंगलूरू तक पूरे भारत में किय काम: एकरमैन
क्या उन्हें जमीन पर जाकर लोकतंत्र को क्रियान्वित होते देखने का मौका मिला के सवाल पर एकरमैन ने कहा, मेरी टीम ने कश्मीर से लेकर बंगलूरू तक पूरे भारत में काम किया। लोकसभा चुनाव एक शानदार कार्यक्रम है। भारत जैसे बड़े देश में जहां 970 मिलियन मतदाता हैं, वहां आप इतने अच्छे और सावधानिपूर्वक चुनाव आयोजित कर सकते हैं। यह एक शानदार अभ्यास है। हम 4 जून का इंतजार कर रहे हैं।
लोकसभा के सभी 543 सदस्यों को चुनने के लिए भारत में 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में आम चुनाव हो रहे हैं। वोटों की गिनती के साथ ही 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।