{"_id":"586767c94f1c1b255eeecc36","slug":"general-dalbir-singh-suhag-retires-from-service-thanks-government-for-support","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रावत ने सेना व धनोवा ने वायुसेना प्रमुख का पद संभाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रावत ने सेना व धनोवा ने वायुसेना प्रमुख का पद संभाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
जनरल दलबीर सिंह सुहाग
- फोटो : ANI
सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग शनिवार को 43 साल की सर्विस के बाद रिटायर हो गए। बतौर सेना प्रमुख आखिरी दिन मीडिया को संबोधित करते हुए दलबीर सुहाग ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती (आतंरिक या बाहरी) का सामना करने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित और तैयार है।
उन्होंने कहा कि मेरे ढाई साल के कार्यकाल में सेना ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 2012 में हमने 67 आतंकी मारे, 2013 में यह आंकड़ा 65 रहा और इस साल सिर्फ जम्मू-कश्मीर में 141 आतंकी मार गिराए।
सुहाग ने कहा, 'मेरा मजबूत विश्वास रहा है कि शब्दों से ज्यादा कार्रवाई में दम होना चाहिए। कार्यभार संभालने के बाद पहले ही दिन मैंने कहा था कि किसी भी एक्शन की दशा में हमारा जवाब पर्याप्त, तात्कालिक और घातक होना चाहिए।'
विज्ञापन
सैन्य बलों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू करने के लिए दलबीर सिंह सुहाग ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही ऑपरेशन्स को अंजाम देने के लिए मिली छूट के लिए प्रधानमंत्री और सरकार के सपोर्ट के लिए भी धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि 'मैं उन जवानों को सलाम करता हूं कि जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।' इससे पहले जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने गॉर्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और अमर जवान ज्योति जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बता दें कि दिल्ली में ही बिपिन रावत ने अगले सेना प्रमुख के रूप में शनिवार को पदभार ग्रहण किया है।

धनोआ ने संभाला वायुसेना प्रमुख का पदभार
वायुसेना प्रमुख बिरेंदर सिंह धनोआ
- फोटो : ANI
वहीं दूसरी ओर दिल्ली में अगले सेना प्रमुख और वायु सेना प्रमुख ने अपने-अपने पदभार ग्रहण किए। दिल्ली में एयर मार्शल बिरेंदर सिंह धनोआ ने अगले वायुसेना प्रमुख के तौर पर पद ग्रहण किया। धनोआ ने गॉर्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया।
इससे पहले वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राहा ने आखिरी दिन गॉर्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया और अमर जवान ज्योति जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।