{"_id":"67b301811cc2706f69094a14","slug":"gaurav-gogoi-amid-controversy-over-his-wife-isi-links-legal-action-against-bjp-held-with-aicc-steps-soon-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 'भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर कांग्रेस से चर्चा हुई, जल्द कदम उठाए जाएंगे', गौरव गोगोई का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 'भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर कांग्रेस से चर्चा हुई, जल्द कदम उठाए जाएंगे', गौरव गोगोई का पलटवार
Mon, 17 Feb 2025 02:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:59 PM IST
सार
भाजपा से कानूनी तरीके से निपटने पर गौरव गोगोई ने कहा, 'हमने कल ही एआईसीसी की कानूनी टीम के साथ चर्चा की है। हम अगले कदम उठाएंगे, लेकिन प्रारंभिक चर्चा पहले ही हो चुकी है।'
विज्ञापन
गौरव गोगोई
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर से लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पलटवार किया है। दरअसल, सीएम सरमा ने गोगोई की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब गोगोई ने भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में चर्चा की जा रही है, जल्द ही कोई जरूरी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, '...कल असम के सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरे को देखा। देख कर ही पता चल गया कि मुख्यमंत्री के मन में कोई चिंता है, जो होना स्वाभाविक है, क्योंकि मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। डर के कारण वे हर दिन अपनी स्थिति को हर दिन बदलते रहते हैं। कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट है कि अगर उन्हें कोई जांच करनी है तो करें।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज से 12 महीने बाद होने वाले निर्वाचन चुनाव उनके डर का कारण है। वह अपने उस भविष्य के लिए डरे हुए हैं, जब असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 10 साल तक असम के लोगों ने राज्य सरकार से सवाल किए, लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इन 12 महीनों में कांग्रेस एकजुट होकर लोगों के बीच जाएगी और उनके मुद्दे उठाएगी। अंत में असम की जनता की जीत होगी।
विज्ञापन
गौरव गोगोई ने कहा, 'हमने कल ही एआईसीसी की कानूनी टीम के साथ चर्चा की है। हम अगले कदम उठाएंगे, लेकिन प्रारंभिक चर्चा पहले ही हो चुकी है।' कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने अपनी पत्नी के ‘आईएसआई से संबंध’ पर विवाद के बीच दावा किया कि असम में 2026 में होने वाले चुनाव में हार के डर से भाजपा ध्यान भटकाने की रणनीति अपना रही है।