फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Garib Rath trains to get new AC 3 tier economy class coaches, to have cheaper fare than AC 3 tier

अच्छी खबर: अब गरीब रथ का सफर होगा और भी सस्ता, लगेंगे इकोनॉमी क्लास एसी-3 कोच, इन सुविधाओं से होंगी लैस

Sat, 28 Aug 2021 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Aug 2021 09:43 AM IST
सार

लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान लॉन्च किए गए पुराने डिब्बों को अब नए एसी-3 इकोनॉमी क्लास डिब्बों से बदला जाएगा। वहीं इसका किराया भी अब कम हो जाएगा।

विज्ञापन
Garib Rath trains to get new AC 3 tier economy class coaches, to have cheaper fare than AC 3 tier
गरीब रथ ट्रेन - फोटो : social media

विस्तार

गरीब रथ में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान लॉन्च किए गए पुराने डिब्बों को अब नए एसी-3 इकोनॉमी क्लास डिब्बों से बदला जाएगा। वहीं इसका किराया भी अब कम हो जाएगा। जानकारी के अनुसार यात्रियों को अब आठ फीसदी कम किराया चुकाना होगा। यानी कि अगर किराया 1000 रुपये होगा तो इस कोच के लगने के बाद 80 रुपये कम चुकाने होंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गरीब रथ ट्रेनों में रेलवे इन नए कोचों का इस्तेमाल सिर्फ एसी-3 इकोनॉमी कोच के रूप में करेगा। इससे एसी क्लास में यात्रा कम किराए में सुलभ हो जाएगी। भारतीय रेलवे के अनुसार इस समय 26 जोड़ी गरीब रथ ट्रेनें चल रही हैं। वहीं  इन ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे के पास 25 रेक हैं। रेलवे की योजना इन रेक को एक-एक करके हटाने और इनकी जगह एसी-3 इकोनॉमी कोच लगाने की है।
विज्ञापन


कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में चल रहा है निर्माण
फिलहाल रेलवे की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में एसी-3 इकोनॉमी क्लास के 50 कोच बनाए जा चुके हैं। इन कोचों को देश भर के अलग-अलग रेलवे जोन में भेजा गया है। अब इन्हें अलग-अलग ट्रेनों में लगाने की योजना है। इसके साथ ही रेलवे की आने वाले साल में 800 एसी-3 इकोनॉमी कोच बनाने की योजना है। इनमें इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई के 300 कोच, मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली के 285 कोच और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के 177 कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी-3 टियर इकोनॉमी क्लास में 83 बर्थ हैं। इसके लिए दो की जगह तीन बर्थ को साइड में रखा गया है। जबकि एसी-3 में 72 बर्थ हैं। यानी एसी-3 इकोनॉमी क्लास में एसी-3 के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा बर्थ हैं। इसका मतलब है कि एसी-3 इकोनॉमी क्लास के डिब्बों से रेलवे को ज्यादा फायदा होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed