फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gap between 2nd Covid vaccine shot and 'precaution dose' likely to be 9-12 months: Report

रिपोर्ट: कोरोना वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर खुराक में रहेगा 9-12 महीने का अंतर, सरकार की योजना तैयार

Sun, 26 Dec 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Dec 2021 02:32 PM IST
सार

भारत में कोरोना टीका बनाने वाली कंपनियां (कोविशील्ड और कोवाक्सिन) में वर्तमान में उपयोग किए जा रहे टीकों में अंतराल की बारीकियों पर काम तेजी से चल रहा है। इसपर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल बूस्टर डोज के लिए 9 से 12 महीने के बीच का अंतराल जरूरी है। 

विज्ञापन
Gap between 2nd Covid vaccine shot and 'precaution dose' likely to be 9-12 months: Report
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में भी कोविड-19 बूस्टर डोज देने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, बोस्टर डोज पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों को दिया जाएगा, लेकिन बूस्टर डोज लेने वाले लोगों के बीच का अंतर कितना होगा इसको लेकर अभी मंथन जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और बूस्टर डोज के बीच 9 से 12 महीने का अंतर होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा कि कोविड -19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और तीसरी, जिसे "एहतियाती खुराक" या बूस्टर डोज कहा जा रहा है, के बीच का अंतर नौ से 12 महीने तक रहने के आसार है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत में कोरोना रोधी टीका बनाने वाली कंपनियां (कोविशील्ड और कोवाक्सिन) में वर्तमान में उपयोग किए जा रहे टीकों में अंतराल की बारीकियों पर काम चल रहा है, और इस पर अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो कोरोना की दूसरी खुराक के बाद बूस्टर डोज के लिए 9 से 12 महीने के बीच का अंतराल रखना जरूरी है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bank Holidays in January 2022: अगले साल पहले महीने में 14 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोरोना वैक्सीन
बता दें कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि किशोरों के लिए 3 जनवरी से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, पीएम मोदी ने बच्चों को कौन से टीका लगाया जाएगा इस बारे में खुलासा नहीं किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में फ्रंटलाइन कार्यकर्ता और 60 साल से ऊपर बीमार बुजुर्गों के लिए 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाने का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला भारत में ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए लिया है। बता दें देश में ओमिक्रॉन के 450 से ज्यादा मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।  

ये भी पढ़ें: Bihar Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से 10 की मौत, आठ मजदूर घायल

90 फीसदी व्यस्क आबादी को लगाई जा चुकी पहली खुराक
गौरतलब है कि भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। देश की  61 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। इसी तरह, लगभग 90 प्रतिशत वयस्क आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है। देश में टीकाकरण की बात करें तो 141 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed