{"_id":"61c7f38e310e15072d2020e7","slug":"bank-holidays-in-january-2022-banks-will-remain-closed-for-14-days-this-month-see-here-the-full-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays in January 2022: अगले साल पहले महीने में 14 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bank Holidays in January 2022: अगले साल पहले महीने में 14 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Sun, 26 Dec 2021 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:45 AM IST
सार
नए साल की शुरुआत शनिवार को हो रही है और साल का पहला दिन होने की वजह से इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 2 जनवरी को रविवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2022 आने में महज चंद दिन ही बाकी है। लोग नए साल का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अगले शनिवार से जनवरी 2022 का आगाज हो रहा है, लेकिन बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि जनवरी महीने में 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
इस लिस्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इस दौरान इनमें कोई कामकाज नहीं होगा। छह दिन तो शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, एक दिन गणतंत्र दिवस को लेकर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सात दिन अन्य कारणों से भी बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। अगर आप इस दौरान बिना छुट्टी की लिस्ट देखे घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको निराश होकर वापस लौटना पड़ेगा। बता दें कि दिसंबर में 12 दिन बैंक बंद रहे हैं। इस दौरान आम लोगों बैंकों से जुड़ा कोई काम नहीं हो सका है। नए साल की शुरुआत शनिवार को हो रही है और साल का पहला दिन होने की वजह से इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 2 जनवरी को रविवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
- तारीख दिन छुट्टियां
- 1 जनवरी शनिवार पहले हफ्ते का साप्तहिक अवकाश एवं नए साल का दिन
- 2 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
- 3 जनवरी सोमवार सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
- 4 जनवरी मंगलवार सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
- 9 जनवरी रविवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ
- 11 जनवरी मंगलवार मिशनरी दिवस मिजोरम
- 12 जनवरी बुधवार स्वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा
- 14 जनवरी शुक्रवार मकर संक्रांति कई राज्य
- 15 जनवरी शनिवार पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु
- 16 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
- 23 जनवरी रविवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
- 25 जनवरी मंगलवार राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
- 26 जनवरी बुधवार गणतंत्र दिवस
- 31 जनवरी सोमवार असम में कार्यक्रम इसमें राष्ट्रीय, सार्वजनिक और क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं।