{"_id":"61c80921f3a80451be4531f9","slug":"boiler-exploded-in-a-noodle-factory-in-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से 10 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से 10 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया एलान
Sun, 26 Dec 2021 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:27 PM IST
सार
यह हादसा शहर के बेला थाना अंतर्गत बेला फेज- 2 का है। यहां नूडल्स फैक्टरी का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से बड़ा धमाका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह नूडल्स फैक्टरी के बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में फैक्टरी के भीतर काम कर रहे 7 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आठ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी में धमाके के कारण पास में स्थित चूड़ा और आटा फैक्टरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके अंदर काम कर रहे दो लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल मौके पर एसएसपी जयंतकांत पहुंचे हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर के कलेक्टर प्रणव कुमार का कहना है कि हादसे में पांच मजदूरों की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Bihar | Five people have died & six injured in boiler blast in a noodle factory in Muzaffarpur. Further investigation is underway: District Magistrate Pranav Kumar pic.twitter.com/wUakaFhMtd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 26, 2021
इंडस्ट्रियल एरिया बेला में हुआ हादसा
यह हादसा शहर के बेला थाना अंतर्गत बेला फेज- 2 का है। यहां नूडल्स फैक्टरी का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले बॉयलर फटने की जोरदार आवाज हुई। चार किमी तक घर की खिड़की व दरवाजे तक हिल गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जोरदार था कि शवों की शिनाख्त करने में भी कठिनाई हो रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
ये भी पढ़ें: रिपोर्ट: कोरोना वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर खुराक में रहेगा9-12 महीने का अंतर, सरकार की योजना तैयार
हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया और पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का एलान किया। साथ ही घायलों को निशुल्क इलाज करने के निर्देश दिए।
पीएम ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक कारखाने में दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। घायलों को प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
मृतक परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा
बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि देखने में लग रहा है कि घटना गलत संचालन के कारण हुई है। सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं, जब तक यह पूरी नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी मजबूती तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। सरकार ने मृतक परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था की गई है।
घटना की वजह का खुलासा नहीं
हालांकि अभी कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है। राहत व बचाव का काम तेज कर दिया गया है। फैक्टरी के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। किसी भी बाहरी या अन्य लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने पूरी फैक्टरी को अपने कब्जे में ले लिया है।