फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ganesh Chaturthi Festival: Idol makers are suffering from revenue loss due to no booking for Ganesh Idol

कोरोना वायरस का गणेश चतुर्थी पर बुरा असर, पुणे में गणेश मूर्ति की बुकिंग नहीं

Mon, 10 Aug 2020 03:28 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 10 Aug 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Festival: Idol makers are suffering from revenue loss due to no booking for Ganesh Idol
गणेश चतुर्थी के लिए तैयार की गई गणेश मूर्ति - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में हर साल बेहद धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व है गणेश चतुर्थी। यह एक ऐसा पर्व है, जिसे हर धर्म और समुदाय का इंसान मनाता है, महाराष्ट्र में इस दिन को बहुत खास माना जाता है और महीनों पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती है, लेकिन ये साल बाकी सालों की तरह सामान्य नहीं है। 

विज्ञापन



साल 2020 ऐसे ऐतिहासिक साल की गिनती में गिना जाएगा, जिसमें हर बड़ा त्यौहार इंसानों को घरों के अंदर रहकर मनाना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल में एक महामारी फैली जो लोगों के संपर्क में आने पर फैलती ही जा रही है, उस महामारी का नाम है कोरोना वायरस।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन में रहना पड़ा। भारत में 25 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन लगा था और मई में इस लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिलने लगी। इस बीच ईद, रक्षाबंधन, हरियाली तीज जैसे त्यौहार निकल गए, जिसे लोगों को घरों में रहकर मनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण पर्व गणेशोत्सव आने वाला है लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा केस होने की वजह से इस साल गणेश उत्सव सीमित संख्या में मनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि भगवान गणेश की बड़ी-बड़ी मूर्ति मुंबई की सड़कों पर नहीं दिखाई देंगी। 

कोरोना ने लोगों को मानसिक, शारीरिक और वित्तीय तौर पर काफी सताया है। महाराष्ट्र के पुणे में गणेश की मूर्ति बनाने वाले लोगों का कहना है कि कोविड-19 की वजह से उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बार गणेश चतुर्थी के लिए उनके पास गणेश भगवान की मूर्ति के लिए कोई ऑर्डर नहीं आया है।

लोगों का कहना है कि इस समय हमारे पास कोई बुकिंग नहीं है, हमारी आय इस त्यौहार या पर्व पर सबसे ज्यादा निर्भर होती है और अब तक एक भी बुकिंग ना होने पर काफी परेशानी सामने आ सकती है। कोरोना की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 




बता दें कि इस साल 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। गणपति बप्पा का जन्मदिन इस साल 22 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, प्रथमपूज्य गणेश जी का जन्म भादप्रद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed