{"_id":"61e74ae855a0e71d7d632bdd","slug":"gail-director-ranganathan-suspended-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: रिश्वत मामले में गिरफ्तार गेल निदेशक रंगनाथन निलंबित, अगले साल होने वाले हैं सेवानिवृत्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: रिश्वत मामले में गिरफ्तार गेल निदेशक रंगनाथन निलंबित, अगले साल होने वाले हैं सेवानिवृत्त
Wed, 19 Jan 2022 04:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:49 AM IST
सार
रंगनाथन को जुलाई 2020 में गेल का विपणन निदेशक बनाया गया था। वह अगले साल मई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेल इंडिया लि. के निदेशक ईएस रंगनाथन पर दोहरी गाज गिरी है। केंद्र सरकार ने कथित 50 लाख रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद रंगनाथन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
रंगनाथन पर सरकारी कंपनी से पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदने वाली निजी कंपनियों को रिश्वत के बदले छूट देने का आरोप है।
रंगनाथन को जुलाई 2020 में गेल का विपणन निदेशक बनाया गया था। वह अगले साल मई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
इस बीच मंत्रालय ने एमवी अय्यर को तीन महीने ये नियमित नियुक्ति होने तक गेल के विपणन निदेशक का अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। 15 जनवरी को नोएडा स्थित उनके घर और भीकाजी कामा पैलेस स्थित कार्यालय की तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन