फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gadkari home state got more road project

गडकरी के गृह राज्य को सबसे ज्यादा सड़क परियोजनाओं की मंजूरी

Mon, 23 May 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
gadkari home state got more road project
- फोटो : Reuters

राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के गृह राज्य महाराष्ट्र को इस साल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली सड़क परियोजनाओं का बड़ा हिस्सा दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक शुक्रवार को मंत्रालय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया, जिसमें इस साल महाराष्ट्र के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। 

विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि साल 2016-17 में सभी राज्यों के लिए सिर्फ 42,208 करोड़ रुपये की हाइवे परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जो प्रोजेक्ट इस साल स्वीकृत किए गए, उन्हें अगले 2-3 सालों तक पूरा कर लिया जाएगा और इसलिए पूरी लोकेशन को किश्तों में जारी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की तरफ से 40 हजार करोड़ के निवेश की मांग की गई थी, लेकिन इसे घटाकर लगभग आधा कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस साल, राजमार्ग मंत्रालय को नॉन-एनएचएआई हाइवे पर प्रोजेक्ट के लिए अधिक फंड दिया गया है। क्योंकि मंत्रालय ने 42 हजार करोड़ के सेस कर में से सिर्फ 2 हजार करोड़ रुपये अथॉरिटी को देने का फैसला किया है। बाकि का बचा हुआ पैसा मंत्रालय के पास रहेगा, जिसे वो उन प्रोजेक्ट पर खर्च करेगी, जिन्हें वो राज्य की पीडब्ल्यूडी और नई हाइवे कंस्ट्रक्शन एजेंसी NHIDCL के साथ मिलकर शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed