फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Summit know why does the US President stay in this hotel in Delhi

G20: दिल्ली के इसी होटल में क्यों ठहरते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, कहां रुकेंगे चीनी राष्ट्रपति और ब्रिटिश पीएम

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 25 Aug 2023 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 में जब भारत आए थे तो वे आईटीसी मौर्य में ही ठहरे थे। उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशर भी यहीं पर रुके थे। इस सुइट में एक रात ठहरने का किराया आठ लाख रुपये से ज्यादा बताया गया है। 
loader
G20 Summit know why does the US President stay in this hotel in Delhi
G20 Summit - फोटो : Social Media

विस्तार

'जी20' शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख नई दिल्ली पहुंचेंगे। 9-10 सितंबर को आयोजित होने वाले 18 वें 'G20' सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित अन्य मेहमानों को ठहराने के लिए होटलों का चयन कर लिया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन, आईटीसी मौर्य होटल की 14 वीं मंजिल पर स्थित प्रेजिडेंशियल सुइट में ठहरेंगे। इस होटल के करीब 400 कमरे बुक कराए गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ताज पैलेस होटल में ठहरेंगे, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक होटल शांगरी-ला में रुकेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों क्लेरिजेस होटल में ठहरेंगे तो वहीं आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज के लिए होटल इंपीरियल बुक कराया गया है। 


अमेरिकी राष्ट्रपतियों को खूब भाता है चाणक्य सुइट
आईटीसी मौर्य होटल की 14 वीं मंजिल पर स्थित प्रेजिडेंशियल सुइट, 'चाणक्य' के नाम पर है। लगभग 46 सौ वर्ग फीट के चाणक्य सुइट में एक स्टडी रूम है। वहां पर एक मिनी स्पा भी बताया जाता है। लिविंग रूम के अलावा एक जिम, बैठक स्थल, डाइनिंग एरिया और रिसेप्शन क्षेत्र भी है। साल 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए थे तो उनके लिए भी चाणक्य सुइट बुक किया गया था। उन्होंने इस सुइट में दो रात गुजारी थी। इस सुइट के लिए अलग से लिफ्ट की व्यवस्था होती है। बराक ओबामा जब 2010 में अपनी भारत यात्रा पर दिल्ली आए थे तो वे इसी होटल में ठहरे थे। उससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश, बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर भी आईटीसी मौर्य के प्रेजिडेंशियल सुइट में रुके थे। 


पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी यहीं पर ठहरे थे 
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 में जब भारत आए थे तो वे भी आईटीसी मौर्य में ही ठहरे थे। उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशर भी यहीं पर रुके थे। इस सुइट में एक रात ठहरने का किराया आठ लाख रुपये से ज्यादा बताया गया है। इस सुइट में भव्य आर्किटेक्चर देखने को मिलता है। आईटीसी मौर्या में टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भी ठहर चुके हैं। अमेरिकी अभिनेता, मॉडल, व्यवसायी और कैलिफोर्निया राज्य के 38वें गवर्नर रहे अनॉर्ल्ड श्वार्जनेगर भी आईटीसी मौर्य में ठहरे थे। 

दिल्ली के 23 व एनसीआर के 9 होटल बुक
18 वें 'G20' सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेगा। साथ ही नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश, जी20 की बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेशी मेहमानों को ठहराने के लिए खुफिया एजेंसी 'आईबी' ने दिल्ली और एनसीआर के अनेक होटलों का सिक्योरिटी ऑडिट किया है। सुरक्षा के हर एंगल को ध्यान में रखते हुए 32 होटलों का नाम सूची में शामिल किया गया है। कई होटलों की छतों पर हेलीकॉप्टर खड़ा करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ताकतवर मुल्कों के प्रमुखों को नई दिल्ली स्थित 12 होटलों की '360 डिग्री डिफेंस' में ठहराया जाएगा। सिक्योरिटी ऑडिट में दिल्ली के 23 और एनसीआर के 9 होटल पास हुए हैं। एनसीआर में शामिल अधिकांश होटल गुरुग्राम में स्थित हैं। 

इन होटलों में ठहरेंगे विदेशी मेहमान
दिल्ली के 23 तो एनसीआर के 9 होटलों में विदेशी मेहमानों को ठहराया जाएगा। जिन जगहों पर विदेशी मेहमान ठहरेंगे, उनमें जाकिर हुसैन मार्ग स्थित दा ओबराय, इंपीरियल कनॉट प्लेस, सरदार पटेल मार्ग स्थित आईटीसी मोर्या, मान सिंह रोड़ स्थित ताज महल, दा लीला पैलेस चाणक्यपुरी, ताज पैलेस एसपीएम मार्ग, अशोक होटल चाणक्यपुरी, ललित बाराखंबा रोड, शांगरीला कनॉट प्लेस, हयात रीजेंसी बीकाजी कामा प्लेस, ली मेरिडन कनॉट प्लेस, दा लोधी सीजीओ काम्पलेक्स, विवांता ताज द्वारका, शेरेटन साकेत, दा सूर्या न्यू फ्रेंड्स कालोनी, पुलमैन एयरोसिटी, अंदाज एयरोसिटी, रोजेट एयरोसिटी, जेडब्लू मेरियट एयरोसिटी, इरोस नेहरु प्लेस, रेडिशन ब्लू प्लाजा महिपालपुर, क्लेरिज 30 जनवरी मार्ग, लीला एंबिएन्स गुरुग्राम, ट्राइडेंट गुरुग्राम, दा ओबराय गुरुग्राम, ताज सिटी सेंटर गुरुग्राम, हयात रीजेंसी गुरुग्राम, आईटीसी ग्रांड भारत गुरुग्राम, वेस्टइन गुरुग्राम, दा लीला एंबिएंस कन्वेंशन शाहदरा, विवांता सूरजकुंड और क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed