{"_id":"64f6fbf695e3ba2c5c0dcf8a","slug":"g20-summit-british-prime-minister-rishi-sunak-to-stay-in-shangri-la-hotel-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"G-20 Summit: जिस होटल में रुकेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री वो अंदर से दिखता है ऐसा, एक रात का किराया कितना?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G-20 Summit: जिस होटल में रुकेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री वो अंदर से दिखता है ऐसा, एक रात का किराया कितना?
Tue, 05 Sep 2023 04:43 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शांगरी-ला होटल में रुकेंगे
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
9-10 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां जी-20 सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन सहित 19 देशों के नेता शामिल होंगे, जो इस समूह का हिस्सा है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं, मेहमानों के लिए दिल्ली एनसीआर में 30 से अधिक होटल बुक किए गए हैं।इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भारत आ रहे हैं। सुनक जिस होटल में ठहरेंगे वह होटल बेहद की खास है। यहां के कई रूम या सुइट का एक रात का किराया 15 से 20 हजार रुपये है। ऋषि सुनक के भारत दौरे का कार्यकम क्या है? सुनक किस होटल में ठहरेंगे? सुनक जिस होटलों में ठहरेंगे उसकी खासियत क्या है? आइये जानते हैं...
शांगरी-ला
- फोटो :
AMAR UJALA
ऋषि सुनक के भारत दौरे का कार्यकम क्या है?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक का भी कार्यक्रम है। इस बैठक में वह ब्रिटेन-भारत व्यापार वार्ता पर चर्चा करेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान सुनक शांगरी-ला होटल में रुकेंगे। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में अशोक रोड पर स्थित यह होटल बेहद खास है।
इसमें 320 कमरे और सुइट्स और पांच पुरस्कार विजेता रेस्टोरेंट्स और बार हैं। यह होटल होराइजन क्लब से पैनोरमिक व्यू देता है। होटल में कई खास तरह के रूम, सुइट और हॉरिजन क्लब हैं। यहां डीलक्स और प्रीमियर वेरायटी के रूम हैं जिनके एक रात के रुकने के किराया क्रमशः करीब 14 हजार और 16 हजार है।

SOCIAL MEDIA
एग्जीक्यूटिव का एक रात का किराया 25 हजार
होटल में दो तरह के हॉरिजन क्लब हैं हॉरिजन डीलक्स और हॉरिजन प्रीमियर। इनमें एक रात का किराया क्रमशः 18 हजार और 19 हजार है। इसके साथ ही होटल में कई खास सुइट्स हैं जो आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इनमें एग्जीक्यूटिव, स्पेशलिटी और प्रेसिडेंसिअल कटेगरी नाम से तीन सुइट्स हैं। एग्जीक्यूटिव का एक रात का किराया करीब 25 हजार है। हालांकि, स्पेशलिटी और प्रेसिडेंसिअल सुइट के किराये का उल्लेख होटल की वेबसाइट पर दर्ज नहीं है।

2,335 वर्गफुट में फैला हुआ प्रेसिडेंसिअल सुइट
प्रेसिडेंसिअल सुइट के किराये का उल्लेख होटल की वेबसाइट पर दर्ज नहीं है लेकिन यह बेहद खास है। इसके लिए विशेष बुकिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसके शानदार फीचर्स लोगों को अपनी ओर लुभाते हैं। प्रेसिडेंसिअल सुइट 2,335 वर्गफुट में फैला हुआ है। इसकी प्राइवेट बालकनी से शहर के इंडिया गेट जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के बेहतरीन व्यू मिलता है।
खास फर्नीचरों वाले सजावटी सुइट में एक स्टडी रूम और गेस्ट वाशरूम है। क्रिस्टल ग्लासवेयर के साथ अलग डाइनिंग एरिया जिसमें एक साथ आठ मेहमान खाना खा सकते हैं। एक कस्टम किंग-साइज शांगरी-ला बेड, ड्रेसिंग एरिया के साथ-साथ एक एक ट्विन बेडरूम और शानदार एन-सुइट मास्टर बेडरूम भी हैं।
प्रेसिडेंसिअल सुइट के किराये का उल्लेख होटल की वेबसाइट पर दर्ज नहीं है लेकिन यह बेहद खास है। इसके लिए विशेष बुकिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसके शानदार फीचर्स लोगों को अपनी ओर लुभाते हैं। प्रेसिडेंसिअल सुइट 2,335 वर्गफुट में फैला हुआ है। इसकी प्राइवेट बालकनी से शहर के इंडिया गेट जैसे प्रतिष्ठित स्थलों के बेहतरीन व्यू मिलता है।
खास फर्नीचरों वाले सजावटी सुइट में एक स्टडी रूम और गेस्ट वाशरूम है। क्रिस्टल ग्लासवेयर के साथ अलग डाइनिंग एरिया जिसमें एक साथ आठ मेहमान खाना खा सकते हैं। एक कस्टम किंग-साइज शांगरी-ला बेड, ड्रेसिंग एरिया के साथ-साथ एक एक ट्विन बेडरूम और शानदार एन-सुइट मास्टर बेडरूम भी हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शांगरी-ला होटल में रुकेंगे
- फोटो :
AMAR UJALA
होटल में सुविधाएं क्या मिलती हैं?
मेहमानों के खानपान से उनके आराम के लिए यहां कई सुविधाएं मिलती हैं। होटल में आगंतुक स्पा और सैलून, स्टीम रूम, स्विमिंग पूल और गिम का उपयोग कर सकते हैं।
एक्सप्रेस चेक-इन और चेक-आउट सेवाएं, लांड्री और वैलेट सेवा, डाक या कूरियर सेवा, बच्चों की देखभाल, यात्रा और परिवहन, कार रेंटल सेवा, टैक्सी सेवा, ट्रैवल एजेंसी या टूर डेस्क, दुकानें, शॉपिंग आर्केड के रूप में होटल मेहमानों को सेवाएं मुहैया कराता है।

खाने की व्यवस्था कैसी है?
होटल में सभी तरह के व्यंजन प्रेमियों का खास ख्याल रखा जाता है। यहां अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन रेस्तरां और इतालवी और चीनी विशेष रेस्तरां मौजूद हैं। लोग कचौड़ी की दुकान और चाय लाउंज में चाय और कचौड़ी का लुफ्त उठा सकते हैं।
होटल में सभी तरह के व्यंजन प्रेमियों का खास ख्याल रखा जाता है। यहां अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन रेस्तरां और इतालवी और चीनी विशेष रेस्तरां मौजूद हैं। लोग कचौड़ी की दुकान और चाय लाउंज में चाय और कचौड़ी का लुफ्त उठा सकते हैं।
शांगरी-ला
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
अन्य सुविधाएं भी
होटल व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी सुविधाएं प्रदान करता है। यहां सम्मेलन या वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधाएं, बोर्डरूम, ऑडियो-विजुएल इंट्रूमेंट, ब्रॉडबैंड एक्सेस वाले कंप्यूटर, ओवरहेड, स्लाइड और एलसीडी प्रोजेक्टर और व्यापार केंद्र सेवाएं भी मौजूद हैं।