फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fugitive businessman Vijay Mallya will be brought to India, British court orders extradition

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को लगा झटका, लंदन कोर्ट ने प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

Mon, 10 Dec 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fugitive businessman Vijay Mallya will be brought to India, British court orders extradition

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने का रास्ता आसान हो गया है। लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने सोमवार को माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। भारत सरकार काफी समय से माल्या को वापस देश लाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 
2016 में देश छोड़ चुका माल्या (62) अप्रैल, 2017 में प्रत्यर्पण वारंट पर हुई गिरफ्तार के बाद से जमानत पर है। चीफ मजिस्ट्रेट जज एम्मा अर्बथनॉट ने कहा, ‘माल्या पर भारतीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी की ओर से लगाए गए आरोप फर्जी नहीं हैं। इसलिए माल्या को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।’ 
विज्ञापन


कोर्ट ने प्रत्यर्पण के इस मामले को विदेश मंत्रालय के पास भेज दिया। अब मंत्रालय इस पर अपना आदेश पारित करेगा। ब्रिटिश कोर्ट में माल्या के प्रत्यर्पण के मामले से जुड़ी सुनवाई पिछले साल 4 दिसंबर को शुरू हुई थी। इसमें कई दौर की सुनवाई हुई और सीबीआई व ईडी ने कई सुबूत पेश किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट का यह फैसला माल्या के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, माल्या के पास फैसले के खिलाफ ब्रिटेन की ऊपरी अदालत में अपील करने का विकल्प मौजूद है। वह दो सप्ताह के भीतर फैसले को चुनौती दे सकता है।

फैसले से पहले माल्या बोला, मैंने पैसे नहीं चुराए

फैसले से पहले कोर्ट के बाहर माल्या ने कहा कि उसने किसी के पैसे नहीं चुराए हैं। मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। मेरी तरफ से भारतीय बैंकों को पैसे वापस करने का प्रस्ताव झूठा नहीं है। कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने मेरी तरफ से पैसे वापस करने के प्रस्ताव का प्रत्यर्पण केस से कोई संबंध नहीं है। 

माल्या ने कहा था कि ईडी ने जिन संपत्तियों को कुर्क किया है, वे फर्जी नहीं हो सकतीं। मेरे पास कर्ज चुकाने के लिए काफी संपत्ति है। वे उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं इस बात को खारिज करता हूं कि मैंने पैसे चुराए हैं।

जेटली, सुब्रमण्यम ने जताई खुशी

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज भारत के लिए बड़ा दिन है। भारत से धोखाधड़ी करने वाला कोई भी सजा से नहीं बचेगा। एक अपराधी को यूपीए सरकार के दौरान फायदा पहुंचाया गया था। अब एनडीए सरकार उसको वापस ला रही है। 



वहीं, भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि माल्या के प्रत्यर्पण को लंदन कोर्ट की मंजूरी मिलना भारत सरकार की बड़ी जीत है। 


सीबीआई ने कहा जल्द निष्कर्ष तक पहुंचेगा मामला

सीबीआई ने माल्या प्रत्यर्पण को लेकर कहा कि हम माल्या को जल्द भारत लाने और मामले को निष्कर्ष तक पहुंचाने की उम्मीद कर रहे हैं। हमने केस पर काफी मेहनत की है। हम तथ्य व कानून दोनों पक्षों में मजबूत हैं। इसीलिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया का पालन करते समय हम विश्वस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed