फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Rahul to Mulayam to Shatru, everyone is the borrower of the family

राहुल से लेकर मुलायम और शत्रु तक सब हैं परिजनों के कर्जदार

Mon, 06 May 2019 04:58 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 06 May 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
From Rahul to Mulayam to Shatru, everyone is the borrower of the family
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

नेताओं में परिवार के सदस्यों से कर्ज लेने के मामले सामान्य दिखते हैं जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां से, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे से और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी से ऋण लिया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के अपने हलफनामे में मां सोनिया गांधी से पांच लाख रुपये का ‘व्यक्तिगत ऋण’ लेने का खुलासा किया है। हालांकि, उनके नाम पर अन्य कोई कर्ज नहीं है। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने नाम पर किसी कर्ज का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 2.13 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिये गये ऋण का भी ब्योरा दिया है जिसमें दूसरी पत्नी साधना यादव को 6.75 लाख रुपये, बेटे प्रतीक को 43.7 लाख रुपये और एक अन्य परिजन मृदुला यादव को 9.8 लाख रुपये देने की बात कही गयी है।

भाजपा से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से अपने नामांकन में अभिनेत्री बेटी सोनाक्षी सिन्हा से करीब 10.6 करोड़ रुपये कर्ज लेने की जानकारी दी है। वहीं, सिन्हा ने अपने बेटे लव सिन्हा को 10 लाख रुपये और पत्नी पूनम सिन्हा को करीब 80 लाख रुपये का कर्ज देने की भी बात कही है।


लखनऊ से सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहीं पूनम सिन्हा भी अपनी बेटी सोनाक्षी की 16 करोड़ रुपये से अधिक की कर्जदार हैं। चंडीगढ़ से भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर ने अपने बेटे सिकंदर खेर से 25 लाख रुपये का कर्ज लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed