फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Frequency of Rahul's visits to Vietnam very curious: BJP Leader Ravi Shankar Prasad News In Hindi

BJP: 'कांग्रेस नेता का असाधारण प्रेम या कुछ और?,' राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर भाजपा का हमला

Sat, 15 Mar 2025 09:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 09:00 PM IST
सार

भाजपा ने राहुल गांधी पर उनके वियतनाम यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में अधिक समय नहीं बिताते और उसकी बजाय वह वियतनाम में ज्यादा समय बिता रहे हैं। वियतनाम से इतना प्रेम क्यों?

विज्ञापन
Frequency of Rahul's visits to Vietnam very curious: BJP Leader Ravi Shankar Prasad News In Hindi
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वियतनाम यात्रा को लेकर भाजपा ने तीखे सवाल पूछे है। भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में अधिक समय नहीं बिताते और उसकी बजाय वह वियतनाम में ज्यादा समय बिता रहे हैं। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल गांधी वियतनाम में छुट्टियां मना रहे थे और इस दौरान वह वहां लगभग 22 दिन बिताए थे।

विज्ञापन

वियतनाम के प्रति असाधारण लगाव का आरोप
प्रसाद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में अधिक समय क्यों नहीं बिताते। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी का वियतनाम के प्रति एक असाधारण लगाव है। राहुल गांधी को वियतनाम की यात्रा बार-बार करने के लिए जवाब देना चाहिए। साथ ही भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्हें भारत में रहकर राजनीति करनी चाहिए, न कि विदेश यात्रा करने में व्यस्त रहना चाहिए। प्रसाद ने सवाल किया कि वियतनाम के प्रति राहुल गांधी का इतना प्रेम क्यों है?

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-Justice Nagarathna: 'कानून के क्षेत्र में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण जरूरी', न्यायमूर्ति नागरत्ना का अहम बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की विदेश यात्रा पर पहले भी सियासत
भाजपा के द्वारा राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल खड़ा करना कोई नई बात नहीं है। भाजपा हमेश से ही राहुल पर यह आरोप लगाते आई है कि वह एक गैर-गंभीर नेता हैं जो घरेलू राजनीति से दूर रहते हैं। हालांकि इसके जवाब में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह राहुल गांधी के निजी दौरे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि विदेश यात्रा करना किसी राजनेता का अधिकार नहीं होना चाहिए।


ये भी पढ़ें:- न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 12 करोड़ की धोखाधड़ी में कपिल देधिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी भाजपा ने राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा की आलोचना की थी। भाजपा ने कहा था कि जब देश मनमोहन सिंह की मृत्यु पर शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी वियतनाम में छुट्टियां मना रहे थे। इसके जवाब में कांग्रेस ने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया है कि वह राहुल गांधी की निजी यात्राओं को मुद्दा बना कर उनका राजनीतिकरण कर रही है, जबकि एक व्यक्ति के रूप में उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है।

ये भी देखें


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed