फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EOW arrested Kapil Dedhia in Rs 12 crore fraud in New India Cooperative Bank scam News In Hindi

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 12 करोड़ की धोखाधड़ी में कपिल देधिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई

Sat, 15 Mar 2025 08:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में गड़बड़ी के मामले में वांछित आरोपी कपिल देधिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ईओडब्ल्यू ने बताया कि देधिया को कल वडोदरा में एक समन्वित अभियान के तहत पकड़ा गया और आज मुंबई लाया गया।

विज्ञापन
EOW arrested Kapil Dedhia in Rs 12 crore fraud in New India Cooperative Bank scam News In Hindi
बैंक घोटाला - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में गड़बड़ी के मामले में वांछित आरोपी कपिल देधिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ईओडब्ल्यू ने बताया कि देधिया को कल वडोदरा में एक समन्वित अभियान के तहत पकड़ा गया और आज मुंबई लाया गया। गिरफ्तारी के बाद, कपिल देधिया को शनिवार सुबह 11:30 बजे अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 19 मार्च, 2025 तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन

जांच में हुआ ये खुलासा
ईओडब्ल्यू ने जांच को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अब तक के जांच से यह खुलासा हुआ है कि कपिल देधिया के खाते में कुल 12 करोड़ रुपये जमा किए गए थे, जो बैंक से गलत तरीके से निकाले गए धन का हिस्सा थे। यह राशि दो मुख्य स्रोतों से आई थी। इसमें एक हिस्सा धर्मेश रियल्टी के बिल्डर धर्मेश पौन से प्राप्त हुआ था, जबकि दूसरा हिस्सा अरुणाचलम नामक व्यक्ति द्वारा ट्रांसफर किया गया था, जो मामले में एक और वांछित आरोपी है। इसके अतिरिक्त, उसे कथित तौर पर हितेश मेहता से भी धन प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- तेलंगाना सुरंग हादसा: फंसे सात लोगों की खोज में जुटी विशेष टीम, रोबोट और हाईटेक उपकरण से तेज हुआ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी चल रही मामले की जांच
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा मामले की जांच अब भी जारी है। मामले में अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच से और भी जानकारी प्राप्त हो सकती है और गड़बड़ी में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।



क्या है मामला?
मुंबई पुलिस ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक, लेखा प्रमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ 122 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया था। मामले को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- Justice Nagarathna: 'कानून के क्षेत्र में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण जरूरी', न्यायमूर्ति नागरत्ना का अहम बयान

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया था, 'बैंक के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवर्षि घोष ने 14 फरवरी को मध्य मुंबई के दादर पुलिस थाने में जाकर पैसे के दुरुपयोग की शिकायत दर्ज कराई।' शिकायत के अनुसार उन्होंने बताया, 'बैंक के महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश मेहता ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची। बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरियों में रखे धन से 122 करोड़ रुपये का गबन किया।

ये भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed