{"_id":"5b51fdcd4f1c1b43748b602c","slug":"french-president-deny-but-i-was-there-rahul-gandhi-says-on-france-statement-on-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल सौदा: घोटाले के आरोपों पर फ्रांस सरकार ने दी सफाई, राहुल बोले- मैं अब भी अपने बयान पर कायम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राफेल सौदा: घोटाले के आरोपों पर फ्रांस सरकार ने दी सफाई, राहुल बोले- मैं अब भी अपने बयान पर कायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल सौदों में घोटाले के आरोपों पर फ्रांस सरकार ने सफाई दी है। फ्रांस का कहना है कि उसने भारतीय संसद में राहुल गांधी के बयान को देखा और सुना। फ्रांस और भारत सरकार के बीच 2008 में एक सुरक्षा समझौता हुआ था।
विज्ञापन
इसके तहत दोनों देश ऐसी कोई सूचना सार्वजनिक नहीं करेंगे जिससे सौदे के ऑपरेशनल और सुरक्षा क्षमताएं प्रभावित हों। दोनों देश इसके लिए कानूनी तौर पर बाध्य हैं। यही प्रावधान 23 सितंबर 2016 को हुए सौदे पर भी लागू होता है जिसके तहत भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान और उसके हथियारों की खरीद पर फैसला हुआ।
विज्ञापन
उधर, राहुल गांधी ने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। फ्रांस सरकार की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने कहा कि वहां के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने उनसे कहा था कि इस सौदे में कोई गोपनीय क्लॉज नहीं है। जब मैक्रों ने उनसे यह बात कही थी तो (पूर्व प्रधानमंत्री) डॉ. मनमोहन सिंह और आनंद शर्मा उनके साथ थे।
विज्ञापन
Let them deny it if they want. He(French President) said that before me.I was there, Anand Sharma and Dr.Manmohan Singh were also there: Rahul Gandhi on France statement on Rafale deal #NoConfidenceMotion pic.twitter.com/c3FKz40lnj
— ANI (@ANI) July 20, 2018