{"_id":"5e2b7eb78ebc3e4b303c8d11","slug":"france-to-evaluate-pakistan-action-against-terror-without-concession","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की आतंक के खिलाफ कार्रवाई का ‘बिना रियायत’ मूल्यांकन करेगा फ्रांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक की आतंक के खिलाफ कार्रवाई का ‘बिना रियायत’ मूल्यांकन करेगा फ्रांस
Sat, 25 Jan 2020 05:03 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 25 Jan 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में अगले महीने होने जा रही वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की बैठक से पहले फ्रांस ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने तेवर साफ कर दिए हैं। फ्रांसीसी राजनयिक सूत्रों ने कहा है कि फ्रांस ‘बिना किसी रियायत’ के आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई का मूल्यांकन करेगा। बता दें कि एफएटीएफ की ग्रे सूची में पहुंचे पाकिस्तान पर आतंकी फंडिंग और मनी लांड्रिंग को लेकर ब्लैकलिस्ट होने की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा, बीजिंग में हाल में आयोजित की गई एफएटीएफ की एशिया-प्रशांत समूह की बैठक में तकनीकी दृष्टिकोण से पाकिस्तान की स्थिति का विश्लेषण किया गया है। पाकिस्तान को अगले महीने होने वाली बैठक में आतंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करनी है और अपनी कार्ययोजना बतानी है।
विज्ञापन
फ्रांस ने निर्धारित किया है कि बिना किसी रियायत के पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ उठाए गए कदमों और कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान ने अमेरिका से उसे ब्लैकलिस्ट होने से बचाने की अपील की है। वहीं पाकिस्तान के सदाबहार मित्र चीन ने भी इस्लामाबाद को बचाने के लिए कई दलीलें पेश की हैं।
विज्ञापन