फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four Supporters of Congress Got Electrocuted In The Congress Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा: करंट की चपेट में आए पदयात्रा में शामिल चार कांग्रेस कार्यकर्ता, अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Oct 2022 12:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Oct 2022 12:06 PM IST
सार

कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Four Supporters of Congress Got Electrocuted In The Congress Bharat Jodo Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में करंट से चार युवक घायल - फोटो : Twitter

विस्तार

कर्नाटक के बेल्लारी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता करंट की चपेट में आ गए। जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी कार्यकर्ता हाथ में झंडा और लोहे की छड़ लिए हुए थे। जिसके बाद ये बिजली की तार की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


कांग्रेस ने किया मुआवजे का एलान
रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आज यात्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब बल्लारी के मोका कस्बे के पास चार व्यक्तियों को मामूली बिजली का झटका लगा। राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा। भगवान दयालु हैं इसलिए सब ठीक हैं। कांग्रेस चारों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।
विज्ञापन


कर्नाटक में राहुल की  पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी
बता दें कि कर्नाटक में राहुल की  पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे।  गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान कुछ भावुक क्षण भी देखने को मिला था जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरेंगे
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर  3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और  विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed