फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four person injured and three dead in accident

हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 घायल, तीन की मौत

Wed, 16 Mar 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरौत (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरौत (इलाहाबाद) Updated Wed, 16 Mar 2016 04:35 AM IST
सार

  • मृतकों में दूल्हे के भाई और फूफा के साथ ही इनोवा ड्राइवर भी।
  • इस भीषण हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत हो गई है।

विज्ञापन
four person injured and three dead in accident
हादसे में घायल वर पक्ष का शख्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

चंदौली में सोमवार रात शादी के बाद दुल्हन को विदा करा लौट रहे वर पक्ष की इनोवा गाड़ी मंगलवार भोर में इलाहाबाद के बरौत इलाके में जीटी रोड पर बेकाबू होकर ट्रक में जा भिड़ी। इनोवा ट्रक के पिछले हिस्से में घुसने के बाद काफी दूर तक घिसटती गई।

विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर उतरकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक में फंसी इनोवा को किसी तरह गैस कटर से काटकर उसमें फंसे घायलों को निकाला। दो लोगों की वहीं मौत हो गई थी जबकि एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों में दूल्हे के भाई और फूफा के साथ ही इनोवा ड्राइवर भी शामिल है। घायल दूल्हा-दुल्हन समेत चार को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर परिजन और बारात में लौट रहे रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को हुए थे रवाना

four person injured and three dead in accident
दुर्घटना में घायल दुल्हन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बदायूं में कादर इलाके के बालकृष्ण प्रजापति के बेटे गिरीश का ब्याह सोमवार रात चंदौली में सकलडीहा में अनिल कुमार की बेटी सोनम के साथ हुआ। बदायूं से कई गाड़ियों में परिवार के लोग और रिश्तेदार चंदौली पहुंचे थे।

जयमाल और विवाह के कार्यक्रम पूरे होने के बाद आधी रात ही दुल्हन की विदाई कराकर बाराती बदायूं रवाना हो गए। दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग इनोवा में थे। भोर में करीब चार बजे इनोवा जीटी रोड पर इलाहाबाद में हंडिया इलाके में बरौत चौकी के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रहे पान लदे ट्रक में जा भिड़ी।

झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

four person injured and three dead in accident
दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती दूल्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आशंका है कि भोर में इनोवा ड्राइवर को झपकी आने से यह अनहोनी हो गई। ट्रक में फंसकर इनोवा करीब दो सौ मीटर तक घिसट गई। ट्रक चालक गाड़ी से उतरकर भाग गया। पता चलते ही बरौत चौकी प्रभारी रामप्रवेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। तमाम लोग भी जुट गए।

इनोवा बुरी तरह ट्रक में फंसी थी। इनोवा में फंसे लोगों को निकालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में तीन गैस कटर मंगाकर इनोवा के हिस्से काटे गए। तब जाकर उसमें खून से लथपथ फंसे लोगों को निकाला जा सका। ड्राइवर समेत दो लोगों की वहीं मौत हो चुकी थी।

दूल्हे गिरीश (22), दुल्हन सोनम (20), दूल्हे के सगे भाई नन्हे (35), चाचा नेत्रपाल (45), चचेरे भाई गोपाल (32) को पुलिस ने एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल भेजा। वहां दूल्हे के भाई नन्हे ने भी दम तोड़ दिया।

दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों को भर्ती किया गया। मृतकों में दूल्हे के भाई नन्हे के अलावा फूफा सूबेदार (40) निवासी जठरा थाना बदायूं और ड्राइवर यशपाल सिंह शामिल है। सूचना पाकर बाराती और परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

खुशियों भरे माहौल में छा गया मातम

four person injured and three dead in accident
दुर्घटना में घायल दूल्हे का भाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बदायूं में कादर इलाके में रहने वाले बालकृष्ण के पुत्र गिरीश की शादी से घर-परिवार में खुशियों भरा माहौल था लेकिन मंगलवार भोर में हुए हादसे से अब मातम पसर गया है। बदायूं में गिरीश के परिवार के लोग और खासतौर से महिलाएं दुलहन के स्वागत की तैयारी में जुटी थीं तभी उन्हें दुखद खबर मिली जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

दूल्हे गिरीश के भाई नन्हे समेत तीन लोगों की मौत ने सबको झकझोर दिया। नन्हे तीन भाईयों में बड़ा था। वह खेती के जरिए पत्नी नीरजा देवी और और तीन पुत्रों के साथ गुजारा कर रहा था। उसके फूफा सूबेदार चार भाई में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी गंगा देवी, चार बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे में मृत ड्राइवर के भी परिवार में हाहाकार मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed