{"_id":"620c01fc38800e15171d3a9a","slug":"four-people-were-killed-and-nine-injured-in-accident-in-maharashtra-washim-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: वाशिम में बड़ा हादसा, चार की मौत और नौ घायल, शादी से लौटते वक्त ट्रैक्टर से टकराई वैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: वाशिम में बड़ा हादसा, चार की मौत और नौ घायल, शादी से लौटते वक्त ट्रैक्टर से टकराई वैन
Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
सार
हादसा रात करीब आठ बजे हुआ।पीड़ित एक शादी में शामिल होने के बाद नागपुर से लौट रहे थे। लौटते वक्त उनका वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मंगलवार रात को एक वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सभी लोग नागपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वाशिम के एसपी बच्चन सिंह ने जानकारी दी कि हादसा जुआलका थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पीड़ित एक शादी में शामिल होने के बाद नागपुर से लौट रहे थे, जब उनकी पिकअप वैन शलूबाजार से वाशिम को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्थिर ट्रैक्टर से टकरा गई। आगे कहा कि ये सभी वाशिम जिले के सावंगा जहांगीर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
आठ बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्भाग्य से, चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन