फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six people were arrested In the case of murder of Bajrang Dal worker

शिवमोगा हिंसा: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद 14 जगहों पर आगजनी, छह को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 07:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Feb 2022 07:39 PM IST
सार

शिवमोगा में रविवार रात हुई बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत के मामले में मंगलवार सुबह भी आगजनी और हिंसा जारी रही। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Six people were arrested In the case of murder of Bajrang Dal worker
आगजनी(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद एक नया मामला तूल पकड़ गया है। कर्नाटक के शिवमोगा में रविवार रात हुई बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत के मामले में मंगलवार सुबह भी आगजनी और हिंसा हुई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सैय्यद नदीम, अशीफुल्लाह खान, रेहान खान, नेहाल व अब्दुल अफनान की उम्र 20 से 30 साल है। वहीं, मो, कोशिफ की उम्र 32 साल है। इन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी प्रताप रेड्डी ने कहा कि मंगलवार सुबह तुंगानगर में कुछ वाहनों को जला दिया गया। जबकि इस इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारियां कर ली गई हैं। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन


शहर में आगजनी और हिंसा की 14 अलग-अलग घटनाएं
रेड्डी ने कहा कि हर्षा की हत्या को लेकर शहर और आसपास के कुछ इलाकों में बहुत तनावपूर्ण स्थिति है। अतिरिक्त बलों को शिवमोगा में भेजा गया है। रेड्डी ने बताया कि हत्या के बाद शहर में आगजनी और हिंसा की 14 अलग-अलग घटनाएं हुईं है। पुलिस ने तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की है। शहर व आसपास में माहौल तनावपूर्ण है। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इन घटनाओं में जिनका नुकसान हुआ है, पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि रविवार रात शहर के भारती नगर में कथित कौर पर कार में आए कुछ लोगों ने चाकू मारकर बजरंग दर के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी थी। पुलिस को इस हत्या में सात लोगों के शामिल होने का संदेह है।घटना के बाद से ही शिवमोगा में हालात तनावपूर्ण हैं। फिलहाल पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। 


बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ: भाजपा
कर्नाटक के होन्नाली से भाजपा सांसद रेणुकाचार्य ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ है। वह डीके शिवकुमार, बीके हरिप्रसाद और अन्य कांग्रेस नेताओं के कारण मारा गया था। मैं गृह मंत्री से मामले को एनआईए को सौंपने का आग्रह करता हूं। मैं परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed