फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Four people arrested in debt fraud due to Pradhan Mantri Mudra Yojana identity cards

मुद्रा योजना के पहचान पत्रों से कर्ज फर्जीवाड़े में चार लोग गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 03:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested in debt fraud due to Pradhan Mantri Mudra Yojana identity cards
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के पहचान पत्रों के जरिये महंगे मोबाइल खरीदने के कर्ज फर्जीवाड़े में गुजरात पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर अज्ञात लोगों को नाम पर कर्ज लेकर मोबाइल खरीदने और फिर उसे अन्य लोगों को बेचने का आरोप है।

विज्ञापन


कर्ज लेकर महंगे मोबाइल खरीदकर बेच देते थे चारों शातिर
अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने विस्तृत जांच के बाद रविवार को चारों आरोपियों को धर दबोचा। इन लोगों ने दस लोगों को चूना लगाया है। मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल खरीदने के लिए कोई ऋण लिया ही नहीं उसके बावजूद उससे बैंक ने उसके खाते से कर्ज की पहली ईएमआई काट ली। उसके नाम पर 1.20 लाख रुपये के दो मोबाइल खरीदे गए थे।
विज्ञापन


ईएमआई कटते ही पीड़ित ने क्राइम ब्रांच को खबर दी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ित के मुद्रा योजना के पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया बल्कि उनके फर्जी दस्तखत भी किए। गिरफ्तार लोगों में एक बैंक कर्मी, मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला एक कारीगर, पुराने फोनों की बिक्री करने वाला एक व्यक्ति और पहचान पत्रों, आधार कार्ड व पैन कार्ड की कॉपी मुहैया कराने वाला एक व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed