फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four deaths in two accidents on Christmas day in Kollam and Kozhikode Kerala news in hindi

Accidents: केरल में अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, गुजरात में ट्रेलर-कार की टक्कर में भी 4 की जान गई

Sun, 25 Dec 2022 03:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 25 Dec 2022 03:06 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, यह लोग कोल्लम के पेरुमपुझा इलाके से कुंदारा जा रहे थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार अचानक नियंत्रण खोते हुए सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
Four deaths in two accidents on Christmas day in Kollam and Kozhikode  Kerala news in hindi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के कोल्लम और कोझिकोड में रविवार अल-सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कोल्लम के कुंदारा में रविवार अल-सुबह 3.30 बजे हुई। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवा बैठे थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बुरी तरह जख्मी हुए। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी है और वह वेंटिलेटर पर है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह लोग कोल्लम के पेरुमपुझा इलाके से कुंदारा जा रहे थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार अचानक नियंत्रण खोते हुए सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना कोझिकोड-कोइलैंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। यहां भी रविवार अल-सुबह एक बाइक पर सवार दो लोगों की सामने आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकसवारों की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि बाइक में सवार दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। तेज गति और सुरक्षा न बरतने के कारण दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक एक मंदिर में समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में कार और ट्रक की टक्कर, चार लोगों की मौत
उधर गुजरात के बनासकांठा में स्टेट हाईवे पर एक ट्रेलर ट्रक और कार की टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। थारा पुलिस थाने के अधिकारी महेश देसाई ने बताया कि संतालपुर-पालनपुर राजमार्ग पर रनकपुर गांव के निकट रविवार रात लगभग 11 बजे यह हादसा तब हुआ जब ये चारों लोग थारा से अपने गांव उन जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार पीछे से ट्रेलर ट्रक में जा घुसी। देसाई ने बताया कि कार में सवार सभी चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और उनकी पहचान रामचंद्र वाघेला, योगेंद्र वाघेला, शिवराजसिंह वाघेला और भाविक शाह के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed