{"_id":"689f11533c228f7bc60c1c21","slug":"four-cases-against-multi-crore-fraudster-transferred-to-cid-for-further-probe-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ CID करेगी जांच, मछली पकड़ने वाली नावों की भी होगी छानबीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ CID करेगी जांच, मछली पकड़ने वाली नावों की भी होगी छानबीन
Fri, 15 Aug 2025 04:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:22 PM IST
सार
Karnataka: कर्नाटक में करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी रोशन सालडान्हा के खिलाफ दर्ज चार आपराधिक मामलों की जांच अब सीआईडी करेगी। ईडी ने छापेमारी में 3.8 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी और उसकी पत्नी के नाम पर खरीदी गई नौकाओं में 5.8 करोड़ रुपये खर्च होने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (डीजीपी और आईजीपी) ने कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी रोशन सालडान्हा के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने का आदेश दिया है। यह आदेश 13 अगस्त को जारी किया गया।
दो मामले (अपराध संख्या 22/2025 और 40/2025) सीईएन थाने में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज किए गए थे। अन्य दो मामले (संख्या 109/2025 और 115/2025) कांकेनाडी थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज किए गए। ये सभी मामले एक ऋण और जमीन से जुड़े घोटाले से जुड़े हैं, जिसमें अनुमानित धोखाधड़ी की रकम 10 करोड़ रुपये से लेकर 200 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मीट बैन के खिलाफ विपक्षी दलों-कारोबारियों ने किया प्रदर्शन, हाथ में मुर्गा-चिकन लेकर की नारेबाजी
विज्ञापन
रोशन सालडान्हा (43 वर्षीय) बजाल के बोल्लागुड़डा का निवासी है। उसको जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी उसकी भव्य हवेली पर पुलिस की छापेमारी के बाद हुई। इस हवेली में गुप्त कमरे और धोखाधड़ी के लिए बनाए गए ढांचे का पता चला। आरोप है कि इनका इस्तेमाल व्यापारियों को ठगने के लिए किया जाता था। पुलिस ने 3.7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और महाराष्ट्र और असम तक धोखाधड़ी से पीड़ितों का पता चला है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापेमारी की है, जिसमें 3.8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और 5.8 करोड़ रुपये की रकम का पता लगाया गया है, जो रोशन की पत्नी डैफनी नीतू डिसूजा के नाम पर मछली पकड़ने वाली नौकाएं खरीदने में खर्च की गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन