फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   forthcoming Vienna meet may give fresh hopes for India’s NSG dreams

भारत के NSG में शामिल होने के सपने को नई उम्मीद दे सकती है वियना बैठक

Thu, 03 Nov 2016 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
forthcoming Vienna meet may give fresh hopes for India’s NSG dreams

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) में शामिल होने के भारत के सपने को एक नई उम्मीद मिल सकती है। भारत की एनएसजी में एंट्री को लेकर आगामी 11-12 नवंबर को वियना में एक अहम बैठक होनी है। इस बैठक के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह द्वारा राफेल ग्रॉसी को विशेष दूत के तौर पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि वियना में होने वाली एनएसजी सलाहकारों की बैठक में ग्रॉसी गैर एनपीटी सदस्यों को एनएसजी में शामिल करने के लिए दो चरण की प्रक्रिया का प्रस्ताव रख सकते हैं। इससे पहले जून में भारत ने NSG में शामिल होने की कोशिश की थी लेकिन, चीन ने यह कहते हुए अड़ंगा लगा दिया था कि एनएसजी एक देश को अपना सदस्य बनाने के लिए नियमों में बदलाव नहीं कर सकता।

विज्ञापन

भारत की एनएसजी सदस्यता को जापान, अमेरिका और रूस का समर्थन

forthcoming Vienna meet may give fresh hopes for India’s NSG dreams

अमनदीप गिल और वांग कून के नेतृत्व में भारतीय और चीनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच दो दौर की बातचीत भी दोनों देशों के बीच की खांई पाटने में कामयाब नहीं हो पाई। टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हम सभी गैर एनपीटी देशों के लिए समाधान की तलाश करेंगे और फिर गैर एनपीटी देश के विशिष्ट आवेदन पर चर्चा करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम इस मामले में भारत के साथ संचार और संपर्क रखने के लिए तैयर हैं।" गौरतलब है कि भारत की एनएसजी सदस्यता को लेकर जापान, अमेरिका और रूस ने खुलकर समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed