फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former UP DGP Prakash Singh says, If police reform does not happen, democracy will not survive in the country

सलाह : यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह बोले- अगर पुलिस सुधार नहीं हुआ तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा

Sun, 30 May 2021 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 May 2021 04:54 PM IST
सार

हाल ही महाराष्ट्र में पुलीस के द्वारा अवैध वसूली, बंगाल में पुलिस का राजनीतिकरण और केरल में पुलिस की यूनियन बाजी की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस सुधारों की जरूरत को महसूस किया। 

विज्ञापन
Former UP DGP Prakash Singh says, If police reform does not happen, democracy will not survive in the country
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस सुधारों की मांग देश में लंबे समय से होती रही है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पीआईएल पर एक आदेश भी जारी किया था। बावजूद इसके 15 साल से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी अधिकतर राज्यों ने आंशिक ही इन सुधारों को लागू किया है। 

विज्ञापन


हाल ही महाराष्ट्र में पुलीस के द्वारा अवैध वसूली, बंगाल में पुलिस का राजनीतिकरण ,केरल में पुलिस की यूनियन बाजी की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस सुधारों की जरूरत को महसूस किया। इस सेमिनार में पुलिस सुधारों का झंडा उठाते रहे श्री प्रकाश सिंह स्वयं मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी श्री राजीव कृष्ण और पूर्व डीएसपी केके गौतम भी मौजूद थे ।
विज्ञापन


सभी ने एक सुर में पुलिस सुधारों को तुरंत लागू किए जाने की मांग की। इस अवसर पर प्रकाश सिंह ने लोगो को चेताते हुए कहा था कि यदि पुलिस सुधारों को पूरी तरह से अमल में नहीं लाया गया तो भविष्य में देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है। क्योंकि तमाम सरकारें अपने अपने हिसाब से पुलिस का इस्तेमाल करती हैं और यह किसी भी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। श्री सिंह के मुताबिक देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक तरक्की के लिए जरूरी है कि पुलिस सुधार हों, उन्होंने जोर देकर कहा कि आधुनिक भारत के लिए जरूरी है कि पुलिस भी आधुनिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस सुधार लोकतंत्र का मूल है। उन्होंने महत्वपूर्ण बात कही कि देश में पुलिस सुधार में सबसे बड़ा रोड़ा आइएएस लॉबी है जो नहीं चाहती कि पुलिस आधुनिक हो। सत्यपाल सिंह ने पुलिस की छवि और सम्मान को लौटाए जाने की वकालत की और कहा कि जब तक राजनेता और प्रशासनिक तंत्र पुलिस को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखेगा तब तक सुधार संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed