फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former UP chief minister Kalyan Singh may new face for UP election.

यूपी में बढ़ी सियासी हलचल, सीएम उम्मीदवार के लिए कल्याण सिंह का नाम!

Tue, 31 May 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
Former UP chief minister Kalyan Singh may new face for UP election.
kalyan singh - फोटो : कल्याण सिंह
सोमवार को एक खबर ने पूरे यूपी में सियासी हलचल मचा दी है। खबर है कि.. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017  की कमान सौंपी जा सकती है। खबर जैसे ही टीवी चैनलों पर फ्लैश हुई, जोरदार बहस छिड़ गई।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई एक बैठक का भी हवाला दिया गया है जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल्याण सिंह का नाम आगे बढ़ाया है। हालांकि अब तक पार्टी आलाकमान में इस पर कोई रजामंदी नहीं बनी है, लेकिन बहस जरूर शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को यूपी की कमान सौंपने की चर्चा गर्म थी। मगर जातिगत समीकरणों में स्मृति ईरानी का पलड़ा हल्का होने की वजह से पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देने से कतरा रही है, ऐसा चर्चा है। जातिगत समीकरणों में कल्याण सिंह पिछड़े वर्ग में बड़ा नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बाबू जी को मिली कमान तो पूर्ण बहुमत होगा आसान'

Former UP chief minister Kalyan Singh may new face for UP election.
तीन बार मुख्यमंत्री रहने, राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने और हिंदुत्व का प्रखर चेहरा होना कल्याण सिंह का पलड़ा भारी कर रहा है। इस संबंध में कल्याण सिंह के पुत्र सांसद एटा राजवीर सिंह राजू और सांसद अलीगढ़ से बात हुई तो उन्होंने सब कुछ पार्टी नेतृत्व पर छोड़ने की बात कही।

एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा कि पत्रकार बंधुओं से जानकारी मिली कि बाबू जी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 की कमान सौंपने की बात चल रही है। टीवी चैनलों पर इस खबर को फ्लैश किया गया है। पार्टी के कुछ बेहद जिम्मेदार नेताओं ने भी इस बाबत बात की, लेकिन अभी तक बाबू जी से मेरी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। वह जयपुर में हैं। मैं कासगंज में पार्टी के काम से गया था। रात में उनसे बात हुई तो कुछ  पता चल सकेगा। वैसे, मेरा कहना है कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगी उसे पूरी ताकत से सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा। हम सभी भाजपा के सिपाही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केपी मौर्य के सभी फैसलों पर हम सभी पूरी मेहनत करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में पार्टी नेतृत्व अगर कोई जिम्मेदारी सौंपेगा तो उसे भी निभाया जाएगा।

अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के मुताबिक, 'बाबू जी को प्रदेश की कमान सौंपी गई तो भाजपा उत्तर प्रदेश में परचम लहराएगी। भाजपा नेतृत्व ने 261 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। बाबू जी के नेतृत्व में सभी इस आंकड़े से आगे बढ़ कर पूर्ण बहुमत को प्राप्त करेंगे। बाबू जी यूपी की रग रग से वाकिफ हैं। इसलिए उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मंत्रिमंडल के विस्तार में अगर राजवीर सिंह राजू भैया को जिम्मेदारी मिलती है तो हमारे के लिए ये गर्व की बात है। इससे अलीगढ़ सहित पूरे इलाके में विकास होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed