{"_id":"668fcc8df771b5cbf905a0fb","slug":"former-union-minister-smriti-irani-vacates-official-bungalow-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smriti Irani: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला, लोकसभा चुनाव में मिली थी हार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Smriti Irani: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला, लोकसभा चुनाव में मिली थी हार
Thu, 11 Jul 2024 05:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:44 PM IST
सार
Smriti Irani: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ईरानी इस हफ्ते खाली किया सरकारी बंगला
हाल ही में लोकसभा चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के नेता किशोरी लाल शर्मा ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था। ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में बंगला खाली कर दिया था। यह बंगला पिछले दस साल से उनका आशियाना था। अब इस बंगले से ईरानी की नेम प्लेट भी हट गई है। हालांकि, केवल स्मृति ईरानी को ही नहीं बल्कि चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगले खाली करने थे।
विज्ञापन
एक महीने के भीतर खाली करने होंगे सरकारी आवास
एक अधिकारी ने कहा, ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मंत्रियों और सांसदों को एक महीने के भीतर अपने सरकारी आवास खाली करने होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से मिली हार
2024 के आम चुनाव में स्मृति ईरानी को करीब 3 लाख 72 हजार मत मिले, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को 5 लाख 39 हजार मत मिले। किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। चुनाव से पहले ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। लेकिन कांग्रेस ने पार्टी के कार्यकर्ता किशोरी लाल को अमेठी से टिकट दिया। जबकि, राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था।
2019 में राहुल गांधी को अमेठी में हराया था
इससे पहले ईरानी ने 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी में हरा दिया था। हालांकि, उस चुनाव में राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट पर जीत मिली। गांधी ने वायनाड और अमेठी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ा था।