फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union Minister Pradeep Jain Aditya and two hundred fifty people have filed reports

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत ढाई सौ लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 08 Jul 2018 06:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Sun, 08 Jul 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Pradeep Jain Aditya and two hundred fifty people have filed reports

राजीव नगर निवासी सुनील साहू की मौत के बाद प्रेमनगर थाने में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस नेता समेत ढाई सौ लोगों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें केंद्रीय मंत्री समेत नौ लोगों को नामजद शामिल किया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर प्रेमनगर पुलिस ने मोहल्ला राजीव नगर निवासी सुनील साहू की चाय की दुकान पर सट्टे की सूचना पर दबिश देकर अभिषेक साहू व संजय राय को सट्टे की पर्चियां व रुपयों समेत पकड़ा था।

विज्ञापन


अभिषेक को थाने ले जाते ही दिल का दौरा पड़ जाने के कारण सुनील साहू की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि मौके पर मौजूद नेताओं के उत्तेजित बातें करने से भीड़ भड़क गई थी। जिसके बाद भीड़ ने महिला सिपाही नम्रता सिंह की वर्दी फाड़कर मारपीट कर गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। थाने पर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ने के साथ रजिस्टर फाड़ दिए थे। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग माने थे।
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय की तहरीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन समेत हरदौल मार्ग निवासी किशन दत्त साहू, राजीव नगर निवासी प्रेमदत्त साहू, आशीष साहू, सुरेश कुमार साहू, रक्सा के पुनावली कला निवासी बनमाली साहू, संतोष, पूर्व सभासद आजाद सिंह यादव एक अन्य नेता, एक अन्य सहयोगी समेत ढाई सौ लोगों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी तैयारी शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस की एक टीम सभी की पहचान उजागर करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों का लिया जा रहा सहारा
पुलिस के अनुसार नेताओं की बातचीत के चलते भीड़ ने हंगामा किया था। इस बीच पुलिस ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई थी। बताया गया है कि रिपोर्ट में अज्ञात नेता व उसके सहयोगी की भी पहचान उजाकर कर रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके अलावा, अज्ञात आरोपियों को पहचानने के लिए कैमरे से पहचान पड़ताल शुरू कर दी है। 


कानून हाथ में लेने का हक नहीं
इस मामले में जिस तरह से हंगामा, नारेबजी व प्रदर्शन किया गया, उससे साफ है कि लोगों ने कानून तोड़ा है। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं है। 
विनोद कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed