फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former tmc mla and kolkata Mayor Sovan Chatterjee joins bjp

ममता को झटका, टीएमसी विधायक और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी भाजपा में शामिल

Wed, 14 Aug 2019 10:13 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 14 Aug 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
former tmc mla and kolkata Mayor Sovan Chatterjee joins bjp
सोवन चटर्जी - फोटो : ANI
टीएमसी विधायक और पूर्व महापौर सोवन चटर्जी भाजपा नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान सोवन चटर्जी भाजपा में शामिल हुए। काफी समय से चटर्जी के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर दोनों पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार, चटर्जी पिछले कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में थे। वह पिछले महीने नई दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले थे और तब से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। टीएमसी ने चटर्जी को मनाने की कोशिशें कीं लेकिन परिणाम सिफर रहा। चटर्जी को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह, कांग्रेस और माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है। टीएमसी भाजपा से महज चार सीटें ही अधिक जीत पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed