{"_id":"63784433bfa3d073df3dd8c2","slug":"former-prime-minister-indira-gandhi-birth-anniversary-shakti-sthal-floral-tributes-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indira Gandhi: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती, PM मोदी-सोनिया गांधी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indira Gandhi: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती, PM मोदी-सोनिया गांधी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Sat, 19 Nov 2022 09:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
शक्ति स्थल
- फोटो : ANI
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सानिया गांधी ने इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पूर्व पीएम को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा भी शक्ति स्थल पहुंचे और पूर्व पीएम को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन
Delhi | UPA chairperson Sonia Gandhi and Congress president Mallikarjun Kharge pay floral tributes to former Prime Minister #IndiraGandhi at Shakti Sthal on her birth anniversary today. pic.twitter.com/onAO1T76Bu
— ANI (@ANI) November 19, 2022विज्ञापन
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि, झांसी की रानी को भी किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि हमारी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। पीएम मोदी ने ब्रिटिश सेना से लड़ने वाली झांसी की रानी लक्ष्मी बाई को भी उनकी जयंती पर याद किया और कहा कि उनके साहस और देश के लिए उनके महान योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
Tributes to our former PM Mrs. Indira Gandhi Ji on her birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2022
पूर्व प्रधानमंत्री ने देश पर अमिट छाप छोड़ी : सोनिया गांधी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिया गांधी ने देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने आगे कहा, उनके आलोचक भी उनकी सर्व समावेशी देशभक्ति, उनकी कट्टर धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के प्रति सहानुभूति के लिए उनकी प्रतिद्धता को पहचानते हैं।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शांति, निसत्रीकरण और विकास के लिए 2021 का इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, जिन लोगों ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है उन्होंने उन मूल्यों का उदाहरण दिया है जिन्हें इंदिरा गांधी ने संजोया था, जिन आदर्शों का समर्थन किया और जिन कारणों का उन्होंने समर्थन किया था।
सोनिया गांधी ने कहा, कभी-कभी संस्थानों और संगठनों को भी उनके (इंदिरा गांधी) दिल के बहुत करीब के क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए पहचाना जाता है। आज ऐसा ही एक अवसर है।