{"_id":"63987b6d5f5ad70063294205","slug":"former-prime-minister-hd-deve-gowda-praised-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने की प्रधानमंत्री मोदी की सराहना, विपक्षी एकता को लग सकता है करारा झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने की प्रधानमंत्री मोदी की सराहना, विपक्षी एकता को लग सकता है करारा झटका
Tue, 13 Dec 2022 06:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:47 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक में हासन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, अंतर-राज्यीय नदियों कावेरी-कृष्णा, महादयी के जल के आवंटन, कुंचिटिगा को ओबीसी की केंद्रीय सूची में वोक्कालिगा की उप-जाति के रूप में शामिल करने के मुद्दों पर पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
एचडी देवेगौड़ा
विस्तार
अगले साल कर्नाटक समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दल एकजुट हैं। वहीं, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने आज कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे विपक्षी एकता की कवायद को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्व पीएम और जेडीएस के सर्वेसर्वा एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार यानी आज पीएम मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उनकी कुछ मांगों को बेहद गंभीरता से लिया है और कहा है कि वह इन पर निश्चित रूप से विचार करेंगे।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर सौंपा पीएम मोदी को ज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक में हासन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, अंतर-राज्यीय नदियों कावेरी-कृष्णा, महादयी के जल के आवंटन, कुंचिटिगा को ओबीसी की केंद्रीय सूची में वोक्कालिगा की उप-जाति के रूप में शामिल करने के मुद्दों पर पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने दिया बयान
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को जानकारी दी कि उन्होंने अपने ज्ञापन में नदियों में सिंचाई, जाति कुंचितिगा और अन्य मुद्दों का उल्लेख किया है। पीएम मोदी ने उन्हें गंभीरता से लिया है। इतना ही पीएम मोदी ने मेरे द्वारा दिए गए सभी कागजात देखे हैं और कहा है कि वह निश्चित रूप से विचार करेंगे।
विज्ञापन