{"_id":"5da4ffef8ebc3e01451c2ab9","slug":"former-pmc-bank-md-thomas-adopted-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी थॉमस ने अपनाया था इस्लाम, दूसरी पत्नी के साथ खरीदी संपत्तियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी थॉमस ने अपनाया था इस्लाम, दूसरी पत्नी के साथ खरीदी संपत्तियां
Tue, 15 Oct 2019 04:39 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस
- फोटो : ANI
पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस अपनी निजी सहायिका से शादी करने के लिए इस्लाम अपना लिया था और उसके साथ मिलकर उसने पुणे में करीब 10 संपत्तियां खरीदी थी। थॉमस ने इस्लाम अपनाने के बाद अपना नाम जुनैद खान रखा था। थॉमस को इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अपनी जांच में पाया कि 62 वर्षीय थॉमस ने 2012 में पुणे के कोंधवा व अन्य जगहों पर 9 फ्लैट और एक दुकान खरीदी। इन दस संपत्तियों को संयुक्त तौर पर थॉमस और उसकी दूसरी पत्नी के नाम खरीदा गया। पुलिस इन संपत्तियों को खरीदने में इस्तेमाल धन के स्रोत का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पुणे के अलावा ठाणे भी थॉमस के नाम एक फ्लैट और व्यावसायिक प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी का नियंत्रण थॉमस के बेटे और पहली पत्नी के पास है। जब उसकी पहली पत्नी को दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने तलाक का केस किया था, जो अंतिम चरण में है।
विज्ञापन