फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former minister's son kidnapped, Tanaji Sawant claims - two people took him on a flight to Bangkok

Maharashtra: पूर्व मंत्री के बेटे का अपहरण, तानाजी सावंत का दावा- बैंकॉक की फ्लाइट में बैठाकर ले गए दो लोग

Mon, 10 Feb 2025 10:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Mon, 10 Feb 2025 10:04 PM IST
सार

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि हमें तानाजी सावंत ने सूचना दी थी कि दो लोग उनके बेटे ऋषिराज सावंत को जबरन दो लोग बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए। हमने अपहरण का मामला दर्ज किया है। फ्लाइट को लेकर डीजीसीए से संपर्क किया गया है। इसे डायवर्ट कराया गया। फ्लाइट पुणे उतर चुकी है। 

विज्ञापन
Former minister's son kidnapped, Tanaji Sawant claims - two people took him on a flight to Bangkok
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत का बेटा पुणे हवाई अड्डे से लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। वहीं पूर्व मंत्री ने दावा किया उनके बेटे को दो लोग जबरन बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए। पूर्व मंत्री के बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन तलाश शुरू कर दी गई। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि फ्लाइट को लेकर डीजीसीए से संपर्क किया गया है। इसे डायवर्ट कराया गया। फ्लाइट पुणे उतर चुकी है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि हमें तानाजी सावंत ने सूचना दी थी कि दो लोग उनके बेटे ऋषिराज सावंत को जबरन दो लोग बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए। हमने अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुणे पुलिस कंट्रोल रूम में शाम चार बजे कॉल आया। इसमें कहा गया कि शिवसेना नेता तानाजी सावंत के 32 वर्षीय बेटे ऋषिराज सावंत का दो लोगों ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन शर्मा ने बताया कि हमें जानकारी दी गई थी कि ऋषिराज हवाई अड्डे से विमान में सवार हो गया है। अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बोले पूर्व मंत्री अपहरण नहीं दोस्तों के साथ गया
अपहरण का दावा करने के बाद पूर्व मंत्री तानाजी सावंत पुणे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटा अपने दोस्तों के साथ गया था, उसका अपहरण नहीं हुआ। सावंत ने कहा कि हम सिर्फ इसलिए चिंतित हैं क्योंकि वह मुझे या मेरे बड़े बेटे को बताए बिना हवाई अड्डे के लिए निकल गया। शिवसेना नेता ने कहा कि जब मुझे पता लगा कि बेटा किसी और की कार से हवाई अड्डे के लिए निकल गया है तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुणे के पुलिस आयुक्त ने बताया कि ऋषिराज सावंत को लेकर विमान पुणे हवाई अड्डे पर उतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed