फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former minister Aleixo Sequeira new Goa Cong working president

गोवा में चुनावी तैयारी: अलेक्सो सिकेरा कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, चोडनकर अध्यक्ष बने रहेंगे

Mon, 30 Aug 2021 06:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 30 Aug 2021 06:25 PM IST
सार

गोवा के पूर्व मंत्री अलेक्सो सिकेरा को सोमवार को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पिछले साल पंचायत चुनाव में पराजय के बाद इस्तीफा देने वाले प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
Former minister Aleixo Sequeira new Goa Cong working president
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री अलेक्सो सिकेरा को राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। वहीं, गिरीश चोडनकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने पिछले साल राज्य के जिला पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिगंबर कामथ गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे। जबकि प्रचार समिति का नेतृत्व विधायक अलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको करेंगे। पूर्व मंत्री संगीता परब समिति की सह अध्यक्ष होंगी। दक्षिण गोवा से लोकसभा सदस्य फ्रांसिस सरदिन्हा को गोवा प्रदेश कांग्रेस की वित्त समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रमोद सालगांवकर को सह अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


रमाकांत खलप की अगुवाई में घोषणापत्र समिति और चंद्रकांत चोडानकर की अगुवाई में प्रचार समिति का गठन किया गया है। नई नियुक्तियां वरिष्ठ नेता और एआईसीसी गोवा डेस्क चुनाव प्रभारी पी चिदंबरम के राज्य के दौरे के कुछ दिनों बाद हुई हैं, जहां 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2022 में होंगे चुनाव
चिदंबरम ने 26 अगस्त को गोवा का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस गोवा में फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 40 सीटों पर लड़ने के लिए कमर कस रही है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जो पार्टी की विचारधारा के प्रति वफादार और निष्ठावान, मेहनती हैं और गोवा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने को तैयार हैं।

वर्तमान में राज्य में भाजपा नीत गठबंधन सरकार है। इसके मुखिया भाजपा नेता प्रमोद सावंत हैं। भाजपा व उसके सहयोगी दल भी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed