{"_id":"66351c295369bb76fd036e38","slug":"former-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-slams-nda-and-ajit-pawar-lok-sabha-election-2024-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: ‘अजित पवार को उनके घर में लगेगा झटका’, अमर उजाला से बोले महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: ‘अजित पवार को उनके घर में लगेगा झटका’, अमर उजाला से बोले महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख
सार
अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर चल रहे लोकसभा चुनाव प्रचार में भाजपा को असलियत पता चलने लगी है। आप इसे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के भाषणों में साफ तौर पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
अनिल देशमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार
- फोटो : ANI
विस्तार
एनसीपी (शरद पवार) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इंडिया गठबंधन चमत्कार कर रहा है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में देशमुख ने कहा कि विदर्भ से लेकर पूरे महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल की हालत खराब है। देशमुख का कहना है कि विदर्भ में मतदान हुए हैं, लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि एनसीपी (अजित पवार) के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ही उनके घर में बड़ा झटका लगने जा रहा है।
विज्ञापन
देशमुख का कहना है कि चार जून को चुनावी नतीजे आएंगे। चार जून को देखिएगा। अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी का क्या हश्र होता है। देशमुख कहते हैं कि जीवन के आखिरी दौर में एनसीपी के संस्थापक, नेता शरद पवार को किसने धोखा दिया है। महाराष्ट्र की जनता इसे समझती है। शरद पवार ने हमेशा मर्यादा की राजनीति की है। राज्य की जनता शरद पवार को बड़े ध्यान से सुन रही है और वह इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
32-35 सीटों के बीच रहेगा इंडिया गठबंधन
अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर चल रहे लोकसभा चुनाव प्रचार में भाजपा को असलियत पता चलने लगी है। आप इसे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के भाषणों में साफ तौर पर देख सकते हैं। देशमुख ने कहा कि 48 सीटों में 32-35 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में आने की संभावना है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) मिलकर 3-4 सीट जीत लें, तो बड़ी बात है। इसके बाद बची हुई सीटें ही भाजपा के खाते में जाने वाली हैं। देशमुख के मुताबिक 2024 का लोकसभा चुनाव 2019 के ठीक उलट नतीजे लेकर आने वाला है। यह भाजपा को जोड़-तोड़ की सरकार बनाने का मजा चखाएगा।
विज्ञापन