{"_id":"6109ace24c90cb01120e7f1f","slug":"former-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-goes-missing-due-to-fear-of-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गिरफ्तारी के भय से महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गिरफ्तारी के भय से महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख लापता
Wed, 04 Aug 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:23 AM IST
सार
ईडी के सूत्रों का कहना है, अनिल देशमुख से हमारा संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमें उनकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार है। उम्मीद है कि उसके बाद वे जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
अनिल देशमुख
- फोटो : facebook.com/AnilDeshmukhNCP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मनीलॉन्ड्रिग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के भय से लापता हो गए हैं। ईडी के अधिकारियों को पता नहीं है कि देशमुख कहां हैं। देशमुख और उनके पुत्र ऋषिकेश के लोकेशन की भी कोई जानकारी नहीं है। इससे ईडी के अधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन
बता दें, अनिल देशमुख को ईडी की तरफ से अब तक चार समन जारी किए जा चुके हैं। एनसीपी नेता अनिल देशमुख और उनके पुत्र ऋ षिकेश देशमुख को पूछताछ के लिए सोमवार को भी पेश होने के लिए समन जारी कर दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय में बुलाया था। लेकिन पिता-पुत्र दोनों ही अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
देशमुख ने अपने वकील इंद्रपाल सिंह के जरिए दो पन्नों का पत्र ईडी दफ्तर में भेजा था। भाजपा नेता किरीट सोमैया का कहना है कि पूर्व गृह मंत्री देशमुख लगातार अपने वकीलों के माध्यम से कोई न कोई बहाना बनाकर ईडी की जांच से बचने की कोशिश में हैं। लेकिन उनका जेल जाना तय है।
विज्ञापन
बता दें कि 100 करोड़ की वसूली के मामले में ईडी ने देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके नागपुर और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। साथ ही, देशमुख परिवार की 4.2 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की है। ईडी ने इस मामले में देशमुख के पीएस संजीव पलांडे और पीए कुंदन शिंदे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।