{"_id":"5af567634f1c1bce408b4694","slug":"former-maharashtra-ats-chief-himanshu-roy-commits-suicide-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस प्रमुख हिमांशु राय ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस प्रमुख हिमांशु राय ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 11 May 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
हिमांशु राय
महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस प्रमुख हिमांशु राय ने खुदकुशी कर ली है। सूचना है कि एडीजी रैंक के अधिकारी हिमांशु रॉय ने खुद को गोली मार ली है। हिमांशु ने घर में ही आत्महत्या की है। वह मुंबई पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर रह चुके हैं। बेहद सख्त अफसर के तौर पर पहचान रखने वाले रॉय लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
Former Maharashtra ATS Chief Himanshu Roy committed suicide by shooting himself at his residence in Mumbai. He was brought dead to Bombay hospital. pic.twitter.com/46t3d3IG0J
— ANI (@ANI) May 11, 2018विज्ञापन
हिमांशु ने आत्महत्या क्यों की इन कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले में अब तक परिजनों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। बता दें कि हिमांशु 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हिमांशु मुंबई के ही रहने वाले थे, उन्होंने यहां सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की थी। आईपीएल की सट्टेबाजी और दाउद की संपत्ति को जब्त करने के अभियान में उनकी प्रमुख भूमिका थी। 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में हिमांशु ने ही बिंदु दारा सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा अंडरवर्ल्ड की कवरेज करने वाले चर्चित पत्रकार जेडे की हत्या की गुत्थी को भी उन्होंने सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु रॉय बीमारी के चलते 2016 से ऑफिस नहीं जा रहे थे।
एक सख्त अफसर के तौर पर पहचान रखने वाले रॉय के इस तरह से आत्महत्या करने के मामले ने सबको चौंका दिया है। फिलहाल उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि बीमारी के चलते वह लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। वह अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते थे।