फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Kerala Minister P Cyriac John Demise Congress K C Venugopal

P Cyriac John: केरल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता का निधन, 90 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 30 Nov 2023 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड (केरल) Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 30 Nov 2023 11:22 PM IST
सार

केरल के पूर्व मंत्री पी साइरिएक जॉन का गुरुवार को निधन हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने 90 साल की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम पिनारई विजयन और कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शोक जताया।

विज्ञापन
Former Kerala Minister P Cyriac John Demise Congress K C Venugopal
केरल के कद्दावर कांग्रेस नेता पी साइरिएक जॉन का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी साइरिएक जॉन का गुरुवार को निधन हो गया। केरल के कोझीकोड में कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि जॉन ने 90 साल की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन और ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शोक जताया।
विज्ञापन


1952 से सक्रिय कांग्रेस सदस्य रहे जॉन पहली बार कलपेट्टा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस (रिक्विजिशनिस्ट) से केरल विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद, उन्होंने कांग्रेस सदस्य के रूप में पांचवीं, छठी और सातवीं केरल विधानसभा में भी प्रतिनिधित्व किया। जॉन तिरुवंबडी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार जीतकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन


जॉन ने 24 मई, 1982 से 29 अगस्त, 1983 तक के करुणाकरण के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कृषि मंत्री के रूप में काम किया। सहकारी क्षेत्र में जॉन की लंबे समय से भागीदारी रही। केरल की थामरस्सेरी में सेवा सहकारी बैंक के अध्यक्ष और केरल राज्य सहकारी विपणन महासंघ के अध्यक्ष रहे पी साइरिएक जॉन रबर बोर्ड के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) की कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे। उन्होंने केपीसीसी की किसान शाखा, करशाका कांग्रेस राज्य समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। मालाबार क्षेत्र में जॉन का उल्लेखनीय योगदान माना जाता है। अधिकांश जीवन कांग्रेस में रहने वाले जॉन कुछ समय के लिए कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में भी चले गए थे। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले जॉन 2007 में कांग्रेस में लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed