{"_id":"5fcd52c68ebc3ecf5a63998e","slug":"former-justice-ak-sikri-said-covid-19-prepared-for-courts-to-adopt-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 ने अदालतों को तकनीक अपनाने के लिए किया तैयार : पूर्व जस्टिस एके सीकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 ने अदालतों को तकनीक अपनाने के लिए किया तैयार : पूर्व जस्टिस एके सीकरी
Mon, 07 Dec 2020 03:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Dec 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके सीकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके सीकरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी लोगों के लिए भारी मुश्किलें ले आई लेकिन इसने अदालतों को व्यापक प्रभाव के लिए तकनीक को अपनाने के लिए तैयार भी किया। हालांकि उन्होंने कहा कि देश के दूरदराज के इलाकों में स्थित अदालतों में कानूनी तकनीक उपलब्ध कराना न्यायपालिका के लिए एक चुनौती भी है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जस्टिस सीकरी ने कहा कि हमारा देश बहुत विशाल है। बड़े शहरों में सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट हैं तो देश के विभिन्न हिस्सों में जिला अदालतें, मुंसिफ अदालतें आदि भी हैं। ऐसे भी इलाके हैं जहां तकनीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इन चुनौतियों पर काम कर रहा है। जस्टिस सीकरी मौजूदा समय में सिंगापुर इंटरनेशनल कमर्शियल कोर्ट में इंटरनेशनल जज के तौर पर नियुक्त हैं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ वकील आर वेंकटरमानी, राजन करंजवाला आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन