फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former diplomat Ashok Amrohi dies in a car in Medanta hospital parking due to coronavirus

कागजी कार्रवाई के कारण मेदांता की पार्किंग में कार में ही पूर्व राजनयिक अशोक अमरोही की मौत

Sat, 01 May 2021 06:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 01 May 2021 06:01 AM IST
सार

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, मोजांबिक और अल्जीरिया में भारत का किया था प्रतिनिधित्व
  • नाइजीरिया में भारतीय दूतावास के अलावा कई देशों ने उनके निधन पर  जताया दुख

विज्ञापन
Former diplomat Ashok Amrohi dies in a car in Medanta hospital parking due to coronavirus
पूर्व राजनयिक अशोक अमरोही - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना महामारी के सामने सरकारी सिस्टम की पोल खुल गई है। इस भयानक स्थिति से वह भी नहीं बच पाए जो अच्छा राजनीतिक, प्रशासनिक का अच्छा अनुभव रखते थे। कई देशों में भारत के राजदूत रह चुके अशोक अमरोही अस्पताल के बाहर कार में ही कोरोना से जंग हार गए। गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल के बाहर लगभग पांच घंटे तक वह कार पार्किंग में बेड का इंतजार करते रहे। लेकिन उनके परिवार वालों को अस्पताल में कागज़ी कार्रवाई में ही उलझाए रखा, पर बेड नहीं मिला।

विज्ञापन


अशोक अमरोही की मौत के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने मोजांबिक और अल्जीरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। नाइजीरिया में भारतीय दूतावास के अलावा कई देशों ने उनके निधन पर दुख जताया। कतर ने भी अमरोही के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रहने वाले भारतीयों में वह काफी लोकप्रिय थे।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पत्नी ने बताया कि अमरोही पिछले हफ्ते ही बीमार पड़े थे। उनकी हालत खराब होने लगी तो डॉक्टर अस्पताल भर्ती कराने को कहा। परिवार को अस्पताल में बताया कि रात 8 बजे तक ही बेड खाली हो पाएगा। उन्होंने बताया, हमें नंबर भी मिल गया था। हम 7:30 बजे करीब वहां गए तो कहा गया कि पहले कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसलिए हमें डेढ़ घंटे का इंतजार कराया गया। इस दौरान वह कार की सामने वाली सीट पर ही बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed