{"_id":"633860cf120bd225fa006842","slug":"former-cpim-kerala-state-secretary-kodiyeri-balakrishnan-passes-away-was-undergoing-treatment-a-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kodiyeri Balakrishnan: केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का निधन, अस्पताल में इलाज चल रहा था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kodiyeri Balakrishnan: केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का निधन, अस्पताल में इलाज चल रहा था
Sat, 01 Oct 2022 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:48 PM IST
सार
केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर ने सोशल मीडिया पर दिवंगत नेता की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि वे हमारे दिल से कभी नहीं जाएंगे। अलविदा प्रिय बालकृष्णेटा।
विज्ञापन
Kodiyeri Balakrishnan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माकपा के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का निधन हो गया है। उनका चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 69 साल थी। वे कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य बालकृष्णन ने 2015 से 2022 तक माकपा के प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया था। वे कई बार विधायक रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक वीएस अच्युतानंदन सरकार में गृह और पर्यटन मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।
विज्ञापन
उनकी सेहत अब उनका साथ नहीं इे रही थी। इसका हवाला देते हुए उन्होंने इस साल अगस्त में पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़ दिया था। केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर ने सोशल मीडिया पर दिवंगत नेता की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि वे हमारे दिल से कभी नहीं जाएंगे। अलविदा प्रिय बालकृष्णेटा। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बालकृष्णन की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की वजह से ही यूरोप की अपनी यात्रा स्थगित कर दी।
विज्ञापन