फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former CBI Special Director Rakesh Asthana appointed BSF DG, VSK Kaumudi Special Secretary for Internal Security

राकेश अस्थाना बने बीएसएफ महानिदेशक, 'सीबीआई बनाम सीबीआई' मामले से आए थे चर्चा में

Mon, 17 Aug 2020 08:51 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 17 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Former CBI Special Director Rakesh Asthana appointed BSF DG, VSK Kaumudi Special Secretary for Internal Security
राकेश अस्थाना - फोटो : PTI

राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अस्थाना वर्तमान में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक और नारकोटिस्क कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अतिरिक्त प्रभार के साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वी एस के कौमुदी को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि अस्थाना का नाम सीबीआई बनाम सीबीआई मामले से सुर्खियों में आया था। इस मामले में इसी वर्ष कोर्ट ने जांच एजेंसी की उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है जिसमें उसने सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना और डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट देवेंद्र कुमार को क्लिन चिट दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना काल में चार आईपीएस क्यों चाहते हैं एक्सटेंशन, पीएमओ में घूम रही हैं फाइलें

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि उन्हें पद से जुड़ने की तारीख से लेकर 31 जुलाई, 2021 तक सीमा सुरक्षा बल का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। अस्थाना 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

आंध्र प्रदेश कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कौमुदी वर्तमान में  'ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट' (बीपीआर एंड डी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 30 नवंबर, 2022 तक गृह मंत्रालय का विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। 

उत्तर प्रदेश कैडर के उनके बैचमेट, मोहम्मद जावेद अख्तर को नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक में अग्निशमन सेवा का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अख्तर 31 जुलाई, 2021 तक इस पद का प्रभार संभालेंगे। वर्तमान में वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।  


कौन हैं राकेश अस्थाना?
राकेश अस्थाना झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1961 में रांची में हुआ था। उनके पिता एचके अस्थाना नेतरहाट स्कूल में अध्यापक थे। इसी स्कूल से अस्थाना ने शुरुआती पढ़ाई पूरी की है। गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी होने के बावजूद बिहार-झारखंड से उनका खासा लगाव रहा है। 

अस्थाना ने उच्च शिक्षा दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की है। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज में इतिहास भी पढ़ाया है। लेकिन 1984 में यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें बतौर आईपीएस अधिकारी गुजरात कैडर मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed