{"_id":"6035ecfde0f51c3c2b20f8b1","slug":"former-biju-janta-dal-mla-arrested-for-assaulting-and-robbing-tourist-odisha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजद का पूर्व विधायक गिरफ्तार, पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीजद का पूर्व विधायक गिरफ्तार, पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटने का आरोप
Wed, 24 Feb 2021 11:36 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कंधमाल जिले में बीजू जनता दल के पूर्व विधायक देबेंद्र कंहार और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पर पर्यटकों के एक समूह को लूटने और उन्हें प्रताड़ित करने आरोप है। 2009 से लेकर 2014 तक कंहार फुलबानी से बीजद का विधायक था।
विज्ञापन
देबेंद्र कंहार और उसके एक सहयोगी श्रीनिवासन कंहार पर आरोप है कि दोनों ने कंधमाल जिले के कटरामल झरने के पास पर्यटकों के एक समूह के बदसलूकी की और उन्हें लूटा। 11 फरवरी को कमाक्ष बहरा और उसके दोस्त ढेंकनाल जिले से पिकनिक के लिए कंधमाल जिले आए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कंधमाल जिले में पूर्व बीजद विधायक और उसके एक साथी ने मिलकर कमाक्ष और उसके दोस्तों की खूब पिटाई की। पुलिस ने बताया कि देबेंद्र कंहार ने पर्यटकों के पैसे तक लूटे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कंहार पर इस तरह का कोई आरोप लगा हो।
विज्ञापन
साल 2018 में देबेंद्र कंहार को आंध्र प्रदेश में एक लड़की और उसकी मां के साथ बदतमीजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले बीजद के पूर्व विधायक का सेक्स टेप भी सामने आ चुका है। पुलिस ने कहा कि कंहार और उसके साथी पर आईपीसी की धारा 160/21/1817/34/365 के तहत मामला दर्ज किया गया है।