{"_id":"5ae5ae734f1c1b9d098b7113","slug":"former-andhra-pradesh-assembly-speaker-patlola-ramachandra-reddy-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर रामचंद्र रेड्डी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बिमार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर रामचंद्र रेड्डी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बिमार
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Sun, 29 Apr 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व मंत्री पी रामचंद्र रेड्डी का शनिवार देर रात को निधन हो गया। परिवार ने बताया कि 89 वर्षीय रेड्डी ने अपनी आखिरी सांस एसआर नगर स्थित अपने आवास पर ली।
विज्ञापन
दो दिन पहले वे बाथरूम में गिर गए थे। रेड्डी के घर में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राव ने रेड्डी के साथ अपने लंबे संबंध को भी याद किया। वकील के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले रेड्डी चार बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय विधायक रहे।
विज्ञापन
वहीं 1989 में एम चेन्ना रेड्डी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वे विधानसभा स्पीकर बने थे। साल 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन