फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign secretary tells the truth on surgical strike: congress

सर्जिकल स्ट्राइक पर विदेश सचिव ने खोली सरकार की पोल : कांग्रेस

Thu, 20 Oct 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली  Updated Thu, 20 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
foreign secretary tells the truth on surgical strike: congress
विदेश सचिव एस. जयशंकर के बयान को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर रक्षा मंत्री और केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस का कहना है कि विदेश सचिव ने भी स्पष्ट तौर पर कहा कि पहले भी एलओसी पार कर लक्ष्य को केंद्रित कर सर्जिकल स्ट्राइक हुए हैं। रक्षा मंत्री इस मुद्दे पर लगातार झूठ बोल रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं उन्हें सच्चाई बताना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि कांग्रेस लगातार सेना की ओर से की गई कार्रवाई के साथ खड़ी है। लेकिन जिस तरह से रक्षा मंत्री, भाजपा और केंद्र सरकार इसे पहला सर्जिकल स्ट्राइक बता रही है और इसका राजनीतिकरण कर रही है, ठीक नहीं है।  हमें अपनी सेना पर गर्व है पहले की सरकारों की नीति थी कि सर्जिकल स्ट्राइक का खुलासा नहीं करेंगे अब सरकार ने नीति बदली है तो भी कांग्रेस साथ है। रक्षा मंत्री सच न बोलकर इसे पहला सर्जिकल स्ट्राइक बता रहे है और क्रेडिट आरएसएस को दे रहे हैं वो कतई ठीक नहीं है।
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन की योजना कांग्रेस ने तैयार की। सरकार बदलने पर प्रधानमंत्री श्रेय ले रहे हैं। जबकि पूर्व सैनिकों के भारी विरोध के बाद इसे आधा अधूरा लागू किया गया है। उन्होंने विकलांग सैनिकों की पेंशन में की गई कटौती पर भी सवाल उठाए। सिंघवी ने कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के सरदार सरोवर घोटाले को व्यापम से बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने आरोप लगाया मध्य प्रदेश सरकार ने नर्मदा पर बनने वाले डैम के चलते हटाए गए गरीब लोगों के पुनर्वास के नाम पर लाखों करोड़ों का घोटाला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जस्टिस झा की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 40 हजार से अधिक ऐसे परिवारों को पुनर्वास राशि दी गई है जो हैं ही नहीं। सिंघवी ने आरोप लगाया कि सरकार ने जस्टिस एसएस झा की कमेटी की रिपोर्ट को आठ साल तक दबा कर रखा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed