{"_id":"60a79ea4a205436ab549b90b","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-will-visit-america-monday-to-discuss-the-purchase-of-corona-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा: एस जयशंकर सोमवार को जाएंगे अमेरिका, कोरोना टीकों की खरीद पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दौरा: एस जयशंकर सोमवार को जाएंगे अमेरिका, कोरोना टीकों की खरीद पर होगी चर्चा
Fri, 21 May 2021 05:21 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 21 May 2021 05:21 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत अमेरिकी उद्यमों के साथ कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद और बाद में देश में उसके उत्पादन की संभावना के बारे में बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार (24 मई) से पांच दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। बताया जा रहा है कि वह अमेरिकी कंपनियों के साथ कोविड-19 रोधी टीके की खरीद और बाद में इसके संयुक्त उत्पादन की संभावना के बारे में चर्चा करेंगे। इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से बयान भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने दी यह जानकारी
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 से 28 मई तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से उनकी मुलाकात होने की संभावना है। मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ भी चर्चा करेंगे। वह अमेरिकी मंत्रिमंडल के सदस्यों और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान उनका, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक एवं कोविड-19 महामारी से जुड़े सहयोग को लेकर कारोबारी मंचों से संवाद का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
अमेरिका से लगातार चल रही बातचीत
जानकारी के मुताबिक, जयशंकर की अमेरिका यात्रा से पहले ही विदेश मंत्रालय ने टीकों की खरीद के बारे में संकेत दिए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत अमेरिकी उद्यमों के साथ कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद और बाद में देश में उसके उत्पादन की संभावना के बारे में बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन