{"_id":"5cf93560bdec22070f680b92","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-will-go-to-a-two-day-visit-of-bhutan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को दो दिवसीय भूटान यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शुक्रवार को दो दिवसीय भूटान यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
Thu, 06 Jun 2019 09:16 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 06 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विदेश मंत्री बनने के बाद एस जयशंकर अपनी पहली विदेश यात्रा करने जा रहे हैं। वह शुक्रवार को दो दिवसीय भूटान दौरे पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह भूटान के प्रधानमंत्री लोटेय शेरिंग से मिलेंगे। इसके साथ ही भूटान नरेश जिग्मे खेशर नामग्याल वांगचुक से भी वार्ता करेंगे। वह भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस बारे में कहा, ‘विदेश मंत्री के तौर पर जयशंकर का विदेश का यह पहला दौरा होगा। उनकी यात्रा इस परंपरा के अनुरूप है कि भारत अपने करीबी मित्र और पड़ोसी भूटान के साथ द्विपक्षीय संबंध को महत्व देता है।’
विज्ञापन
रवीश ने कहा कि भूटान, भारत का करीबी सहयोगी है और पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के संबंध अनूठे और सदाबहार हैं। ये बेहतर संबंध आपसी भरोसे, सद्भावना और आपसी समझ के चलते कायम हुए हैं।
विज्ञापन