फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister of Iran to hold talks with Sushma Swaraj on oil import issue

भारत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, तेल आयात मामले पर सुषमा स्वराज से करेंगे वार्ता

Tue, 14 May 2019 01:08 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 14 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Foreign Minister of Iran to hold talks with Sushma Swaraj on oil import issue
मोहम्मद जवाद जरीफ-सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंच गए हैं। जरीफ ईरान से तेल आयात पर खत्म हो रही अमेरिकी छूट और और इससे निपटने के तरीकों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हाल ही में अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने पर भारत और अन्य सात देशों को मिली छूट को खत्म करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक, वार्ता में इस मुद्दे का प्रभावी समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। 2 मई को छूट खत्म होने के बाद भारत ने कहा था कि वह देश की ऊर्जा सुरक्षा, वाणिज्यिक और आर्थिक हितों के आधार पर इससे निपटेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि अमेरिका के फैसले के बाद भारत इससे निपटने को पूरी तरह तैयार है। सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में चाबहार बंदरगाह का मुद्दा भी उठने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed